फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   saahab jinn se nijaat dila den

साहब! जिन्न से निजात दिला दें

Thu, 12 Dec 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
saahab jinn se nijaat dila den
तिर्वा(कन्नौज)। क्षेत्र के एक ग्रामीण ने जिन्न की शिकायत करते हुए निजात दिलाने की मांग एसडीएम से की है। एसडीएम के निर्देश पर पुलिस उसे समझाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

बहसार खितारी मौजा में रहने वाले कन्हैयालाल पुत्र प्यारेलाल ने एसडीएम को दी अर्जी में अपने खेत में मौजूद देवी के मंदिर तक जाने पर तीन युवकों द्वारा पीटे जाने की शिकायत की। उन युवकों पर कार्रवाई की मांग के साथ-साथ अर्जी में यह भी लिखा है कि आरोपियों के अलावा एक जिन्न भी उसे परेशान करता है। रोज रात में उसके पास आकर धमकाता है। तरह-तरह की फरमाइश रखता है। जिन्न से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

एसडीएम से थाने तक पहुंची अर्जी पर तिर्वा के इंस्पेक्टर ने मारपीट के आरोपियों को सबक सिखाने के लिए सिपाहियों को मौका मुआयने के निर्देश दिए हैं। जिन्न की तलाश को चुनौती मानते हुए सिपाहियों से कहा है कि वह शिकायतकर्ता को तसल्ली से सुनने और अवैज्ञानिक बातों से जन्मे भ्रम से बाहर निकालने की कोशिश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed