फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   runners up will be decisive in congress sp alliance

कांग्रेस-सपा के गठबंधन में निर्णायक होगा रनर-अप

Sun, 04 Dec 2016 12:06 AM IST
पंकज प्रसून, अमर उजाला, कानपुर
पंकज प्रसून, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 04 Dec 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
runners up will be decisive in congress sp alliance
टिकट बंटवारे का फार्मूला भी तैयार
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कांग्रेस से गठबंधन की बात कहने के बाद कांग्रेस और सपा के प्रत्याशियों और टिकट के दावेदारों में अजीब सी हलचल है। कल तक जो अपने-अपने क्षेत्र में धमाचौकड़ी मचा रहे थे। शनिवार को उनके कदम ठिठके दिखे। दोनों पार्टियों के नेता गणित लगाने लगे कि यदि गठबंधन हुआ तो किस तरह टिकटों का वितरण होगा। इस संबंध में बताया जा रहा है कि टिकट बंटवारे में सिटिंग और रनर-अप का फार्मूला अपनाया जा सकता है। इसके तहत जिस पार्टी के वर्तमान विधायक हैं। उसे और दूसरे नंबर पर रहे प्रत्याशी की पार्टी को टिकट मिलेगा।
विज्ञापन

प्रदेश में सपा के सबसे ज्यादा विधायक हैं। कांग्रेस के आठ विधायक बागी होने के बाद उसके पास मात्र बीस विधायक ही बचे हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो प्रदेश की कुल विधानसभा सीटों में से 99 सीटें ऐसी हैं, जिस पर सपा और कांग्रेस का प्रतिनिधित्व नहीं है। इन्हीं सीटों के लिए दोनों पार्टियों के बीच मशक्कत होने की संभावना है। इन 99 सीटों में से 2012 चुनाव के रनर अप प्रत्याशियों में भी सपा की संख्या ज्यादा है। पता चला है कि कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर और सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह व अखिलेश यादव के बीच टिकट को लेकर जो बात हुई है। वह इसी समीकरण के इर्द गिर्द है। स्थानीय स्तर पर देखा जाए तो जिले में सिर्फ दो सीटें किदवई नगर और गोविंदनगर ऐसी सीट हैं, जो कांग्रेस के खाते में जा सकती हैं। बाकी सपा के खेमे में रहेंगी। कानपुर सपा नगर अध्यक्ष फजल महमूद ने कहा कि हमारे नेता ने यदि कुछ कहा है तो उसमें जरूर कुछ सच्चाई होगी। नेताजी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पता है कि पार्टी को किस दिशा में लेकर जाना है। इसलिए कांग्रेस से यदि पार्टी का गठबंधन होता है तो उसका भी स्वागत किया जाएगा। नगर अध्यक्ष कांग्रेस हरप्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि हाईकमान जैसा फैसला लेगा उसी के अनुसार चुनाव मैदान में उतरा जाएगा। जिला स्तर पर पार्टी पूरी तरह से तैयार है। ऊपर से जो आदेश आएगा, उसका पालन किया जाएगा। जिस तरह से दोनों पार्टियों के बीच बातचीत चल रही है, उससे लग रहा है कि गठबंधन हो सकता है। 
विज्ञापन

403 विधानसभा में कुल सीटें
224 सपा के विधायक
20  कांग्रेस के विधायक
80  बीएसपी के विधायक
47  भाजपा के विधायक
09  राष्ट्रीय लोकदल के विधायक
08 कांग्रेसी विधायक दूसरी पार्टियों में चले गए
01 सीट ही कांग्रेस के पास जिले में, एक पर रनरअप का दावा



    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed