फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rs 4906 will be returned to Hajj Pilgrims

हज यात्रियों को लौटाए जाएंगे 4906 रुपये, सऊदी सरकार ने ले लिया था ट्रेन और बस दोनों का किराया

Sun, 20 Sep 2020 11:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 20 Sep 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
Rs 4906 will be returned to Hajj Pilgrims
हज यात्रा
हज यात्रा वर्ष 2018 और 19 पर गए हज यात्रियों को 4906 रुपये और 55 पैसे लौटाए जाएंगे। सऊदी मुद्रा में यह धनराशि ढाई सौ रियाल होती है। हुआ यह था कि सऊदी सरकार ने हज यात्रियों से ट्रेन और बस दोनों का किराया जमा करा लिया था जबकि यात्री कोई एक साधन इस्तेमाल करता है।
विज्ञापन


बाद में केंद्र सरकार स्तर से बात किए जाने पर सऊदी के हज जिम्मेदारों ने गलती मानी। यह भी कहा कि आगे ट्रेन और बस में से एक ही किराया लिया जाएगा। जिनसे पैसे ले लिए गए उन्हें ढाई सौ रियाल लौटाए जाएंगे।
विज्ञापन


तंजीम हज खुद्दाम कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी नईमुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि डबल किराए के संबंध में उन्होंने ई-मेल भेजकर अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को अवगत कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर केंद्रीय मंत्री और केंद्रीय हज कमेटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. मकसूद खान ने सऊदी सरकार के हज मंत्री से बात की। 20 सितंबर के एक्सचेंज रेट के हिसाब से ढाई सौ रियाल वापस करने के लिए कहा गया।


उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में देश के हज यात्रियों से ढाई सौ रियाल ट्रेन और 180 रियाल बस किराए के रूप में लिए गए। सऊदी ट्रेन का किराया लौटाने के लिए राजी हुआ है। हज यात्रियों के खाते में यह धनराशि एक माह के अंदर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed