फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   RPF Rescues Kidnapped 4-Year-Old at Kanpur Central, Woman Was Taking Him to Delhi on Pretext of New Clothes

Kanpur: कानपुर सेंट्रल पर अपहृत चार वर्षीय बच्चा बरामद, आरोपी महिला को RPF ने किया गिरफ्तार

Sat, 22 Aug 2026 06:29 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sat, 22 Aug 2026 06:29 AM IST
सार

Kanpur News: ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत आरपीएफ ने कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर चार वर्षीय अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। महिला बच्चे को अपने साथ ट्रेन से दिल्ली ले जा रही थी। आरपीएफ ने महिला को असम पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
RPF Rescues Kidnapped 4-Year-Old at Kanpur Central, Woman Was Taking Him to Delhi on Pretext of New Clothes
कानपुर सेंट्रल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरपीएफ ने सेंट्रल स्टेशन पर चार वर्षीय अपहृत बच्चे को सकुशल खोज निकाला। महिला बच्चे को अपने साथ ट्रेन से दिल्ली ले जा रही थी। आरपीएफ ने महिला को असम पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। आरपीएफ थाना प्रभारी एसएन पाटीदार ने बताया कि प्रयागराज मंडलीय सुरक्षा नियंत्रण कक्ष से सूचना मिली थी कि गाड़ी संख्या 12505 में एक महिला बच्चे को अपहृत कर ले जा रही है।

विज्ञापन

ट्रेन के प्लेटफार्म नंबर छह पर पहुंचते ही टीम ने एस-6 कोच की तलाशी ली। वहां महिला दो बच्चों के साथ मिली। चार वर्षीय ज्ञान ज्योति दास की पहचान अपहृत बच्चे के रूप में हुई। पूछताछ में महिला ने अपना नाम अर्निका गोनक (24) निवासी गोलाघाट, असम पता चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान पता चला कि महिला बच्चे को नए कपड़े दिलाने के बहाने दिल्ली लेकर जा रही थी। गुरुवार को असम पुलिस कानपुर पहुंची तो महिला व बच्चे को उसके हवाले कर दिया गया। ट्रांजिट रिमांड लेकर असम पुलिस दोनों को साथ ले गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed