{"_id":"5d0f733d8ebc3e212338ccf2","slug":"rpf-jawan-murder-case-in-chitrakoot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आरपीएफ जवान की ससुराल में हुई हत्या, पत्नी सास पुलिस की गिरफ्त में दो सालियां अब भी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरपीएफ जवान की ससुराल में हुई हत्या, पत्नी सास पुलिस की गिरफ्त में दो सालियां अब भी फरार
Sun, 23 Jun 2019 06:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 23 Jun 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
चित्रकूट में आरपीएफ जवान की हत्या मामले में नामजद उनकी फरार दो सालियों को अबतक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। घटना के 14 दिन बाद तक पुलिस की चल रही जांच कार्रवाई पर मृतक के परिजनों ने असंतोष जताकर सीबीसीआईडी जांच की मांग की है। उधर मृतक के पिता ने हत्या के आरोपों को गलत बताया है।
चित्रकूट के शंकर गंज में दस जुलाई की रात ससुराल आए सतना चौहर मप्र निवासी आरपीएफ जवान बृजकिशोर द्विवेदी की हत्या कर दी गई थी। उनका शव ससुराल के घर के गेट के बाहर पड़ा मिला था। मृतक जवान के परिजनों ने आकर सीधे ससुरालीजनों में पत्नी स्मृति द्विवेदी व अन्य पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया।

परिजनों ने सीबीसीआईडी जांच की मांग, आरपीएफ जवान की ससुराल में हत्या का मामला
कोतवाली में जवान की पत्नी, सास व दो सालियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई। जिसमें पुलिस ने पत्नी व सास को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन दोनों सालियां फरार हैं। दो बार पुलिस के चंगुल में आने से पहले ही बच कर निकल गईं। शहर कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
रविवार को मृतक जवान के भाई विष्णु देव द्विवदी ने आरोप लगाया कि पुलिस पूरे मामले में हत्यारोपी पत्नी व अन्य परिजनों को बचाने का प्रयास कर रही है। ससुर अवधनारायण तिवारी को जांच व हत्या में शामिल होने के मामले में शामिल कर जेल भेजा जाए। वह सबूत मिटाने का काम कर रहे हैं। हत्याकांड में कुछ बाहरी लोग भी शामिल हैं उनके नाम विवेचना में नहीं जोडे़ जा रहे।
मृतक के भाई ने पुलिस अधीक्षक समेत आरपीएफ कमांडेंड को भेजे पत्र में कहा कि पुलिस जांच में हीलाहवाली कर रही है तो सीबीसीआईडी जांच कराई जाए। जिससे दोषियों को कड़ी सजा मिल सके। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से साबित हो गया है कि उनके भाई आरपीएफ जवान की हत्या की गई है। उधर मृतक जवान के ससुर अवधनारायण ने बताया कि संपत्ति की लालच में उन्हें हत्या मामले में फंसाने की साजिश हो रही है। दामाद(आरपीएफ जवान) की हत्या नहीं दुर्घटना होने की संभावना है।