{"_id":"5f6ca826d8543c5b381b749f","slug":"rough-roof-collapsed-due-to-rain-woman-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: बारिश से ढही कच्ची छत, दबकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: बारिश से ढही कच्ची छत, दबकर महिला की मौत
Thu, 24 Sep 2020 07:50 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 24 Sep 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव जिले में कस्बा हैदराबाद में देर रात बारिश के चलते मकान की कच्ची छत गिर जाने से नामित सभासद की पत्नी मलबे में दब गई। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर बाहर निकाला और गंभीर हालत में सीएचसी मियागंज लेकर पहुंचे।
जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। लेखपाल ने उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी है। आसीवन थानाक्षेत्र के नगर पंचायत हैदराबाद के मोहल्ला आर्य नगर निवासी नामित सभासद नन्हकऊ की पत्नी रामरती (60) घर के अंदर चारपाई पर सो रही थी।
पति नन्हकू इसी कस्बा के मोहल्ला गांधी नगर में बैंक आफ इंडिया के पास साइकिल की दुकान की रखवाली करने के लिए दुकान पर लेटा था। बेटा शीतल अपने परिवार के साथ दूसरे कमरे में सो रहा था। परिजनों के अनुसार, बुधवार रात बारिश होने से करीब साढ़े तीन बजे उनके घर की कच्ची छत ढह गई जिससे महिला मलबे में दब गई।
विज्ञापन
बेटे शीतल ने शोर मचाया। शोर गुल सुनकर ग्रामीण एकत्र हुए और मलबा हटाकर नीचे दबी महिला को बाहर निकाला। इसके बाद सीएचसी मियागंज लेकर पहुंचे जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर चौकी प्रभारी पवन पाठक व लेखपाल नीरज मौके पर पहुंचे लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। लेखपाल ने रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को दी। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि चौकी इंचार्ज मौके पर गए थे लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।