{"_id":"66e88b62c46164823f0548ca","slug":"roof-of-kutcha-house-collapses-old-man-injured-etawa-news-c-216-1-etw1002-115937-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कच्चे मकान की छत गिरी, वृद्ध घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कच्चे मकान की छत गिरी, वृद्ध घायल
विज्ञापन
बकेवर। लगातार हुई बारिश का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बारिश में भीगे कच्चे मकान दो दिन की धूप निकलने के बाद गिर रहे हैं। सोमवार को भीमनगर गांव में सुबह अचानक कच्चे मकान का कमरा भर भराकर गिर गया। मलबे में दबकर वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। घरवालों ने जैसे तैसे घायल वृद्ध को जिला अस्पताल पहुंचाया।
क्षेत्र की बेरीखेड़ा ग्राम पंचायत के मजरा भीमनगर में रविवार सुबह दुर्गाप्रसाद दोहरे (60) पुत्र बेचेलाल घर पर थे। तभी उनकी बेटी ने कमरे में रखी आटे की बोरी लाने के लिए कहा। जैसे ही वह कमरे से आटा लेने तभी कमरे की छत भरभराकर गिर गई। वह मलबे में दब गए। बेटी के चीखने चिल्लाने पर उनके बेटे मनोज और अनोज के साथ आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
मलबा हटाकर वृद्ध को निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। जब उन्हें बाहर निकाला गया तो वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घरवालों ने तत्काल घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। घटना की सूचना पर राजस्व निरीक्षक अनिल यादव व लेखपाल संजय कुमार मौके पर पहुंचे और मुआयना किया।
विज्ञापन
गांव के लोगों ने बताया कि लगातार हुई तेज बारिश से कच्चे मकानों में पानी बैठ गया है। अब तेज धूप निकल रही है तो मिट्टी सूख रही है जिससे दीवारों और छतों में चटकन आ रही है। जिससे मकान बैठ जा रहे हैं। यही कारण है कि कच्चे मकानों को बारिश बंद होने के बाद अभी भी खतरा बना हुआ है।