{"_id":"5d961f8e8ebc3e012f28137c","slug":"robbery-with-brother-s-who-taking-money-for-treatment-of-sister-and-after-some-time-sister-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इलाज के लिए रुपये लेकर जा रहे भाइयों को तमंचा लगाकर लूटा, अस्पताल में भर्ती बहन ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाज के लिए रुपये लेकर जा रहे भाइयों को तमंचा लगाकर लूटा, अस्पताल में भर्ती बहन ने तोड़ा दम
Thu, 03 Oct 2019 10:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 03 Oct 2019 10:49 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
हरदोई जिले के संडीला के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती बहन के इलाज के लिए रुपये देने जा रहे बाइक सवार भाइयों से बुधवार की देर रात संडीला कोतवाली क्षेत्र में लूट हो गई। इधर, दोनों भाई देर से अस्पताल पहुंचे और उधर बीमार बहन ने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
अतरौली कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महगवां के मजरा देवपाई निवासी गंगाप्रसाद की पुत्री माया (19) पिछले कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित थी। परिजनों ने माया को उपचार के लिए संडीला के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। माया के ताऊ शिवपाल उसकी देखरेख के लिए अस्पताल में थे।

बुधवार की रात माया की हालत बिगड़ गई तो चिकित्सक ने इलाज के लिए अतिरिक्त रुपये की व्यवस्था करने और लखनऊ ले जाने की सलाह दी। इस पर शिवपाल ने अपने पुत्र अशोक वर्मा को फोन किया। बुधवार की रात अशोक अपने चचेरे भाई रावेंद्र पुत्र गंगाप्रसाद के साथ बाइक से 14 हजार रुपये लेकर संडीला जाने के लिए गांव से निकला था।
मलेहरा खदरीहार मार्ग पर खदरीहार गांव के निकट एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोशों ने तमंचे के बल पर चचेरे भाइयों को रोक लिया। उनके 14 हजार रुपये लूट लिए, बाइक की चाभी, मोबाइल फोन और आधार कार्ड लेकर भाग निकले।
किसी तरह पैदल ही अशोक वर्मा और रावेंद्र वर्मा खदरीहार गांव पहुंचे और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। आधी रात के बाद दो बजे दोनों भाई पैदल ही संडीला अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक बहन माया ने दम तोड़ दिया। संडीला कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि घटना की जानकारी है, लेकिन पीड़ितों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।