फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   robbers looted the bus passengers by threating them

लुटेरों ने तमंचे के बल पर लूट ली बस, किसी को मारा तो किसी का सिर फोड़ा

Sun, 12 Nov 2017 02:03 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 12 Nov 2017 02:03 PM IST
विज्ञापन
robbers looted the bus passengers by threating them
घायल को अस्पताल ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश की कानून व्यवस्था को आइना दिखा देने वाली एक ऐसी घटना हुई जो आम नहीं है। छह लुटेरों ने मिलकर अवैध असलहों की दम पर बस लूट ली। औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र के फफूंद-पाता मार्ग के मध्य गांव खानपुर के समीप बदमाशों ने प्राइवेट बस में लूटपाट की। विरोध करने पर एक यात्री को मारपीट कर घायल कर दिया। कुछ यात्रियों ने यूपी 100 नंबर डायल कर दिया। फोन करते देख बदमाश बस रुकवाकर भाग गए। पुलिस बस व यात्रियों को थाने ले आई। कंडक्टर ने एक नामजद सहित पांच के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल यात्री को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

असलहों से लैस आधा दर्जन बदमाशों ने बस को रुकवा दिया

robbers looted the bus passengers by threating them
जानकारी देता परिचालक मुनन। - फोटो : अमर उजाला
फफूंद से एक प्राइवेट बस शुक्रवार की देर शाम रामगढ़ सवारी लेकर जा रही थी। फफूंद-पाता के मध्य गांव खानपुर के समीप किसान सेवा केंद्र (पेट्रोल पंप) के समीप असलहों से लैस आधा दर्जन बदमाशों ने बस को रुकवा दिया। बस के परिचालक मुनन निवासी मोतीपुर फफूंद को मारपीट कर रुपये से भरा थैला लूट लिया। बस में बैठी सवारी सुनीता देवी पत्नी बब्लू निवासी गांव सहबाजपुर थाना अजीतमल से मारपीट कर रुपये छीन लिए व मिथलेश कुमारी पत्नी सतीश कुमार निवासी मोहल्ला आदर्श नगर थाना भरथना जिला इटावा से मारपीट कर कान की झुमकी व रुपये लूट लिए। लूटपाट का विरोध करने पर रामू दुबे निवासी भीमसेन जिला कानपुर देहात को तमंचे की बट व लोहे की राड मारकर लहूलुहान कर दिया।     सवारियों में चीख पुकार मच गई। बस में बैठी किसी सवारी ने यूपी 100 पुलिस को सूचना दे दी। यह देख बदमाश बस रुकवाकर असलहा लहराते हुए भाग निकले। कुछ देर में यूपी 100 पुलिस पहुंच गई। पुलिस बस को थाने ले आई। जहां घायल रामू दुबे को गंभीर हालत में सीएचसी दिबियापुर में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिचालक मुनन ने थाने में एक नामजद व पांच अज्ञात के विरुद्ध लूट की तहरीर दी है

robbers looted the bus passengers by threating them
घटना की जानकारी देती पीड़ित महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
परिचालक मुनन ने थाने में एक नामजद व पांच अज्ञात के विरुद्ध लूट की तहरीर दी है। बताया कि उससे 3800 रुपये लूट लिए। घायल सुनीता देवी ने बताया कि हम अपने भांजे की शादी में ग्राम धर्मपुरजहूर अली में शामिल होने जा रहे थे, बदमाशों ने झुमकी व एक हजार रुपये लूट लिए। वहीं, मिथलेश कुमारी ने बताया की हम अपनी बड़ी बहन सुनीता देवी के साथ अपने भांजे की शादी में शामिल होने जा रहे थे। बदमाशों ने पर्स लूट लिया, जिसमें पांच हजार रुपये थे। 
पाता चौकी इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि शराब के लिए लड़ाई हुई थी। आरोपी, कंडक्टर से शराब के लिए रुपये मांग रहे थे जिस पर विवाद हुआ और सवारियों के विरोध पर उनके साथ भी मारपीट की गई। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed