फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Robber arrested in encounter,one absconded taking advantage of darkness, police engaged in search

Unnao: मुठभेड़ में लुटेरा गिरफ्तार…पैर में लगी गोली, अंधेरा का फायदा उठाकर एक फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 19 Sep 2024 12:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 19 Sep 2024 12:16 PM IST
सार

Unnao News: सफीपुर कोतवाली क्षेत्र लूट की घटना के बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।

विज्ञापन
Robber arrested in encounter,one absconded taking advantage of darkness, police engaged in search
अस्पताल में भर्ती आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव जिले के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में लुटेरों की तलाश में ऊगू रेलवे क्रॉसिंग के पास गुरुवार सुबह, वाहन चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। अंधेरा का फायदा उठाकर उसका साथी भाग निकला। पुलिस उसे स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

पूछताछ में उसने एसबीआई के मिनी बैंक संचालक के साथ लूट की घटना स्वीकार की है। पुलिस में लुटेरे के पास से 75 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। फतेहपुर चौरासी थाना पुलिस सीओ अरविंद कुमार के नेतृत्व में गुरुवार सुबह साढ़े चार बजे ऊगू रेलवे क्रॉसिंग के पास बदमाशों निकलने की सूचना पर वाहन चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन

घायल बदमाश को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया
तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने पुलिस को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस को भी जवाबी फायरिंग करनी पड़ी। इसमें एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई और दूसरा रात का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस घायल बदमाश को स्वास्थ्य केंद्र लाई। पूछताछ में उसने अपना नाम अश्वनी कुमार निवासी सफीपुर के कस्बा उम्मीद राय बाजार का रहने वाले बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

3.35 लाख की लूट की घटना स्वीकार की
बदमाश ने नौ सितंबर को आसीवन थानाक्षेत्र गांव टिकरा कुमेदान निवासी एसबीआई के मिनी बैंक संचालक छगनू प्रसाद के साथ हुई 3.35 लाख की लूट की घटना स्वीकार की है। बता दें कि लूट की घटना में आईजी प्रशांत कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया था। उन्होंने पुलिस को जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए थे। तब से पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही थी।

बदमाशों ने बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग की
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान बदमाशों ने बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग की। आत्मरक्षा में पुलिस को भी फायरिंग करने लगी बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठा भाग निकला। पकड़े गए बदमाश ने लूट की घटना स्वीकार की है उसके पास से तमंचा दो जिंदा कारतूस दो खोखा और लूट के 75 हजार रुपये बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed