फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Roadways bus ran over a student sitting on the highway, angry villagers set the bus on fire, police force depl

Kannauj: हाईवे किनारे बैठे छात्र को रोडवेज बस ने रौंदा, आक्रोशित ग्रामीणों ने बस में लगाई आग, पुलिस बल तैनात

Sun, 11 Jun 2023 11:21 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 11 Jun 2023 11:21 AM IST
सार

Kannauj Accident: गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज बस ने छात्र को रौंद डाला। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बस में आग लगा दी। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया।

विज्ञापन
Roadways bus ran over a student sitting on the highway, angry villagers set the bus on fire, police force depl
जलती हुई बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के सरायदौलत गांव में हाईवे किनारे बैठे युवक को रौंद दिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। तोड़फोड़ कर बस में आग लगा दी। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची गई।

विज्ञापन

नाराज ग्रामीणों ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात कर दी गई है। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के सरायदौलत गांव निवासी ओम जीत (20) बीएससी का छात्र था।
विज्ञापन

शनिवार की रात करीब 11 बजे वह अपने हाईवे के किनारे  बैठा था। बताया जा रहा है उसी दौरान कानपुर से दिल्ली सवारियों को लेकर जा रही रायबरेली डिपो की रोडवेज बस ने उसको रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पुलिस पर भी पथराव किया
ग्रामीणों ने हंगामा काटते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। साथ ही बस में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। बस धू-धूकर जलने लगी। घटना की जानकारी होते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उत्तेजित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया।

गांव में पीएसी और पुलिस बल तैनात
इस पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पीएसी और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed