फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Road Safety World Series to be organized from September 10 in Kanpur

Kanpur Cricket: रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 10 सितंबर से, सचिन-यूसुफ पहुंचे कानपुर, रैना गुरुवार को पहुंचेंगे

Wed, 07 Sep 2022 08:33 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 07 Sep 2022 08:33 PM IST
सार

आरएसडब्ल्यूएस कॉरपोरेट के प्रमुख अनस बकाई ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए मैच का शुभारंभ कानपुर से किया जा रहा है। शहरवासी महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के अलावा 2011 विश्व कप के नायक युवराज सिंह, हरभजन सिंह, यूसुफ पठान, मुनाफ पटेल, सुरेश रैना को खेलते देखेंगे।

विज्ञापन
Road Safety World Series to be organized from September 10 in Kanpur
कानपुर के लैंडमार्क होटल में सचिन तेंदुलकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी-20 टूर्नामेंट का आयोजन ग्रीनपार्क में 10 से 15 सितंबर के मध्य होने जा रहा है। इसके बाद अन्य मुकाबले इंदौर, देहरादून व रायपुर में खेले जाएंगे। सीरीज के दौरान सड़क सुरक्षा संदेश राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने वर्ष 2021 में सड़क दुर्घटना को लेकर जो आंकड़े जारी किए थे उसके मुताबिक सड़क दुर्घटनाओं के कारण उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक मौतें कानपुर में 1,373 लोगों की हुई है। यह जानकारी ग्रीनपार्क में पत्रकार वार्ता के दौरान आरएसडब्ल्यूएस कॉरपोरेट के प्रमुख अनस बकाई ने दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए मैच का शुभारंभ कानपुर से किया जा रहा है। कानपुर में एक लंबी और समृद्ध क्रिकेट परंपरा रही है। ग्रीनपार्क देश के सबसे पहले टेस्ट आयोजन स्थलों में से एक रहा है। इस स्टेडियम ने बीते कई दशकों में कई महान खिलाड़ियों को यहां खेलते हुए देखा है। जो नई पीढ़ी है वह शहर में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के अलावा, भारत के 2011 विश्व कप के नायक युवराज सिंह, हरभजन सिंह, यूसुफ पठान, मुनाफ पटेल, सुरेश रैना को खेलते देखेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विदेशी क्रिकेटरों में ब्रायन लारा, जोंटी रोड्स, रॉस टेलर, सनथ जयसूर्या, शेन वॉटसन, ब्रेट ली और कई अन्य दुनिया भर के सितारे नई पीढ़ी को यह समझने में मदद करेंगे कि विराट कोहली, रोहित शर्मा और वर्तमान पीढ़ी के सितारों को प्रेरणा कहां से मिली है। क्रिकेट, सड़क सुरक्षा के प्रति कैसे जागरूकता पैदा कर सकता है? इस सवाल पर बकाई ने कहा कि भारत में क्रिकेट एक धर्म की तरह है और क्रिकेटरों की कई लोग पूजा करते हैं। इसलिए सड़क सुरक्षा का संदेश खिलाड़ियों से अच्छा कोई नहीं दे सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Road Safety World Series to be organized from September 10 in Kanpur
ग्रीन पार्क स्टेडियम में अभ्यास करते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि लोगों तक संदेश पहुंचाने के लिए पूरे स्टेडियम में सड़क सुरक्षा संदेशों के साथ काफी बैनर होंगे। जैसे किसी और आयोजन में हम ब्रेक के दौरान केवल विज्ञापन देखते हैं वैसे ही इस सीरीज के दौरान सड़क सुरक्षा के नारे और वीडियो दिखाए जाएंगे। मैच का लाइफ प्रसारण कलर्स सिनेप्लेक्स, कलर्स सिनेप्लेक्स सुपरहिट और हाल ही में लॉन्च किए गए स्पोर्ट्स18 चैनल पर होगा। वार्ता में कंपनी के सलमान खान भी मौजूद रहे।

श्रीलंका के नौ खिलाड़ी बुधवार को पहुंचे

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज को लेकर श्रीलंका के नौ और खिलाड़ी बुधवार को शहर पहुंच गए हैं। चकेरी एयरपोर्ट पहुंचने के बाद खिलाड़ी बस द्वारा होटल रॉयल क्लिफ पहुंचे। यहां होटल की आकांक्षा यादव ने सभी खिलाड़ियों का तिलक लगाकर स्वागत किया। वहीं, राजदीप मक्कड़ व राजेश गुप्ता ने माला पहनाकर खिलाड़ियों का स्वागत किया। इसके बाद खिलाड़ियों ने सॉफ्ट ड्रिंक ली और बाद में अपने-अपने कमरे में चले गए।

सचिन तेंदुलकर व यूसुफ पाठन बुधवार शाम करीब पांच बजे लखनऊ से कार द्वारा होटल लैंडमार्क पहुंचे। यहां पर इन खिलाड़ियों का स्वागत होटल मैनेजमेंट की तरफ से किया गया। यहां से वह कार से शाम सात बजे ग्रीनपार्क पहुंचे, जहां उन्होंने फ्लड लाइट में करीब दो घंटे अभ्यास किया। सचिन के साथ उनकी टीम में शामिल गेंदबाजों ने उन्हें अभ्यास कराया। वहीं, युसूफ पठान ने भी जमकर पसीना बहाया।

ग्रीनपार्क स्टेडियम में आते ही सचिन व युसूफ पहले न्यू प्लेयर्स पवेलियन में आए। पवेलियन को देखने के बाद सचिन ने ग्रीनपार्क की तारीफ की। इसके बाद सचिन ने पूरा स्टेडियम देखा। फिर दोनों ने साथ मिलकर वार्मअप किया। इसके बाद बैट उठाया और गेंदों का सामना किया। बताते चलें कि टूर्नामेंट के पहले संस्करण में भारतीय लीजेंड्स की कप्तानी भी सचिन तेंदुलकर ने ही की थी। वहीं, दोपहर करीब तीन बजे होटल रॉयल क्लिफ से श्रीलंका के खिलाड़ी बस द्वारा ग्रीनपार्क पहुंचे। इसके बाद यहां पर उन्होंने करीब तीन घंटे तक जमकर अभ्यास किया। जाते समय सभी खिलाड़ियों ने ग्रीनपार्क पूरा घूमा।

सुरेश रैना टीम में हुए शामिल

आरएसडब्ल्यूएस कॉरपोरेट के प्रमुख अनस बकाई ने बताया कि भारतीय टीम में अब रैना भी शामिल होंगे। पहले भी टीम में रैना शामिल थे, मगर कुछ व्यक्तिगत समस्याओं के कारण उनका आना स्पष्ट नहीं हो पा रहा था। बुधवार को रैना ने आने की पुष्टि की है। गुरुवार को रैना शहर पहुंच जाएंगे। शुक्रवार को रैना फ्लड लाइट में अभ्यास करेंगे। कुछ अन्य टीमें भी गुरुवार को शहर आएंगी।

रोज एक स्कूल के बच्चों को निशुल्क दिखाया जाएगा मैच 
आरएसडब्ल्यूएस कॉरपोरेट के प्रमुख अनस बकाई ने बताया कि बच्चों के अंदर सड़क सुरक्षा को लेकर ज्यादा से ज्यादा जागरुकता फैले, इसलिए हम प्रतिदिन किसी एक स्कूल को चिह्नित करेंगे। वहां के बच्चों को निशुल्क मैच दिखाया जाएगा और उन्हें ट्रैफिक नियमों के बारे में भी बताया जाएगा। उन्होंने कहा था कि 2013 में सचिन ने जब टेस्ट क्रिकेट से अलविदा किया था तो उस समय उन्होंने बीसीसीआई व सभी राज्य क्रिकेट इकाइयों से अनुरोध किया था कि टेस्ट मैचों के आयोजन में बच्चों को निशुल्क मैच दिखाने की व्यवस्था लागू की जाए। इसके बाद उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने 2016 में ग्रीनपार्क में हुए टेस्ट मैच में स्कूली बच्चों को बुलाया था। बकाई ने कहा कि अब मेजबान इंडिया लीजेंड्स के कप्तान सचिन खुद शहर में हैं तो यह फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed