फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Road Accident Three friends riding a bike died due to collision with an unknown vehicle in Hardoi

Road Accident: हरदोई में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत, एक KM दूर मिला तीसरे का शव

Sun, 02 Apr 2023 09:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 02 Apr 2023 09:48 AM IST
सार

हरदोई में बाइक सवार तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों दोस्तों की मौत हो गई। एक दोस्त का शव एक किलोमीटर दूर तालाब के पास मिलने से तरह-तरह की चर्चाएं हो रहीं हैं।

विज्ञापन
Road Accident Three friends riding a bike died due to collision with an unknown vehicle in Hardoi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। तीनों बाइक पर सवार थे, वहीं, एक दोस्त का शव दो शवों से एक किलोमीटर दूर तालाब के पास मिला है। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हरदोई जनपद के सांड़ी हरदोई मार्ग पर माझिया गांव के पास शनिवार की देर रात यह हादसा हुआ। अनिल उर्फ पिन्कू (35), विन्नू (30) और लुक्का (25) एक ही बाइक पर सवार होकर देर रात सांडी से अपने गांव जजवासी वापस जा रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच माझिया गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों बाइक सवार दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। पिंकू और विन्नू के शव रात में ही मिल गए, जबकि लुक्का का शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर तालाब के पास में मिला है। ऐसे में हादसे को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed