{"_id":"61a7118839592960ac158890","slug":"road-accident-on-expressway-forest-department-worker-died-five-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में सड़क हादसा: एक्सप्रेस वे पर ट्रक में पीछे से घुसी कार, वन विभाग कर्मी की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में सड़क हादसा: एक्सप्रेस वे पर ट्रक में पीछे से घुसी कार, वन विभाग कर्मी की मौत, पांच घायल
Wed, 01 Dec 2021 11:39 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:39 AM IST
सार
उन्नाव जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में वन विभाग कर्मी की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के ग्राम सबलीखेड़ा के सामने दिल्ली से झारखंड जा रही कार पीछे से ट्रक में घुस गई। हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार व अफरा-तफरी के बीच यूपीडा कर्मियों ने सभी को सीएचसी पहुंचाया।
जांच के बाद कार चला रहे झारखंड के जिला के गिरिधि जिला के थाना धनवार के खेरवानी गांव निवासी रवि कुमार दास (27) को मृत घोषित कर दिया गया। रवि के पास मिले आईकार्ड से उसके झारखंड में वन विभाग कर्मी होने की पुष्टि हुई है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। कोहरे के चलते हादसा होने की बात सामने आई है।