फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Road accident in Kanpur, two died

कानपुर में भीषण सड़क हादसा: खड्ड में गिरा ट्रैक्टर, दो की मौत, मचा कोहराम

Sun, 21 Nov 2021 10:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 21 Nov 2021 10:51 PM IST
सार

कानपुर के सचेंडी में भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। 

विज्ञापन
Road accident in Kanpur, two died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में सचेंडी के भाऊपुर रोड पर शनिवार रात सामने से आ रहे डंपर को साइड देने के चक्कर में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरा। हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। ट्रैक्टर सवार खेत की जुताई कर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने मलबे में दबे दोनों के शवों को बाहर निकाला। सचेंडी के धर्मांगतपुर गांव निवासी हीरालाल (42) ट्रैक्टर मालिक होने के साथ ही चालक भी थे। शनिवार दोपहर वह पड़ोसी गांव कटरा घनश्यामपुर निवासी रवि सिंह (31) के खेत की जुताई करने गए थे।
विज्ञापन


रात करीब नौ बजे दोनों ट्रैक्टर से गांव लौट रहे थे। तभी भाऊपुर रोड पर सामने से आ रहे डंपर को साइड देने के चक्कर में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरा। खड्ड में पानी और कीचड़ होने के चलते दोनों मलबे में दब गए। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रैक्टर को हटाकर  दोनों को बाहर निकाला। पास के निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रवि ने बटाई पर लिया था खेत
हीरालाल के परिवार में पत्नी श्यामश्री के अलावा तीन बच्चे आरती, अरुण व सागर हैं। वहीं, रवि के परिवार में पत्नी रिंकी के अलावा तीन बच्चे पूनम, अजय और नब्या हैं। परिजनों ने बताया कि रवि ने हाल ही में दो खेत बटाई पर लिए थे। दोनों के शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed