{"_id":"618922d05476921fec2062b2","slug":"road-accident-in-hardoi-married-woman-dies-after-being-crushed-by-a-trolley","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई में सड़क हादसा: ट्रॉली से कुचलकर विवाहिता की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई में सड़क हादसा: ट्रॉली से कुचलकर विवाहिता की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम
Mon, 08 Nov 2021 06:46 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 08 Nov 2021 06:46 PM IST
सार
हरदोई जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
जाम लगाए लोगों को समझाते कोतवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले के अतरौली थाना क्षेत्र में नेवादा-औनादेवकली मार्ग पर बाइक से गिरी विवाहिता को ट्रैक्टर ट्रॉली ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका मासूम बेटा भी गंंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने संपर्क मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया।
तहसीलदार संडीला के मौके पर पहुंचने और कार्रवाई के प्रति आश्वस्त किए जाने पर ग्रामीण शांत हो गए। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम औनादेवकली निवासी रंजीत खेती करता है। उसकी ससुराल लखनऊ जनपद के इटौंजा थाना क्षेत्र के ग्राम करौंधी में है। रविवार को वह अपनी पत्नी संजना (22) और छह माह के पुत्र के साथ बाइक से करौंधी गया था।
सोमवार शाम तीनों बाइक से वापस घर आ रहे थे। औनादेवकली के निकट एक ईंट भट्ठे से ट्रैक्टर ट्राली लेकर निकले चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके कारण संजना गिर गई और फिर ट्राली का पिछला पहिया संजना के ऊपर से निकल गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि उसकी गोद से उछलकर गिरा मासूम चुटहिल हो गया। घटना का पता चलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए और शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।
इस सूचना पर संडीला के तहसीलदार अंबिका चौधरी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने आरोपी ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध नामजद एफआईआर दर्ज कराने और नियमानुसार मुआवजा दिलाने की बात कही। इस पर ग्रामीण और परिजन शांत हो गए। तब शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी भेज दिया गया।