{"_id":"62454697904b355eaa5c672b","slug":"road-accident-in-hardoi-health-worker-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई में सड़क हादसा: निजी बस ने बाइक सवार स्वास्थ्य कर्मी को रौंदा, दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई में सड़क हादसा: निजी बस ने बाइक सवार स्वास्थ्य कर्मी को रौंदा, दर्दनाक मौत
Thu, 31 Mar 2022 12:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:01 PM IST
सार
हरदोई में एसपी आवास के पास गुरूवार सुबह निजी बस ने बाइक सवार स्वास्थ्यकर्मी को रौंद दिया। बस के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्वास्थ्य कर्मी टोडर पुर सीएचसी में तैनात था, वह हर रोज की तरह ड्यूटी पर जा रहे था।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई जिले में एसपी आवास के निकट बेकाबू निजी बस ने बाइक सवार स्वास्थ्य कर्मी को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। चालक बस छोड़कर फरार हो गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आलू थोक बगिया पुरवा निवासी 30 वर्षीय अम्बरीश कुमार वर्मा स्वास्थ्य कर्मी था।
विज्ञापन
वह टोडर पुर सीएचसी में तैनात था। गुरुवार की सुबह बाइक से ड्यूटी जा रहा था। शहर में एसपी आवास के निकट पीछे से आई निजी बस ने उसे रौंद दिया। हादसे के समय हेलमेट न लगाए होने से सिर में चोट लगने से मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस को तलाशी के दौरान पास में मिले आईकार्ड से शिनाख्त की। परिजनों को सूचना दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। कोतवाल दीपक शुक्ल ने बताया कि बस को बरामद कर लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन