{"_id":"6ae4d4cb7ab2d995260aa97f","slug":"gift-of-selection-pay-scale-for-434-council-run-school-teachers-hardoi-news-c-213-1-hra1021-159310-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: परिषदीय 434 शिक्षकों को चयन वेतनमान का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: परिषदीय 434 शिक्षकों को चयन वेतनमान का तोहफा
विज्ञापन
हरदोई। दिवाली के पावन पर्व से ठीक पहले बेसिक शिक्षा विभाग ने जनपद के परिषदीय शिक्षकों को एक बड़ा और सराहनीय तोहफा दिया है। नियमों के फेर में लंबे समय से अटके मामलों का संज्ञान लेते हुए विभाग ने 434 परिषदीय शिक्षकों को चयन वेतनमान का लाभ प्रदान कर दिया है। दस वर्ष की संतोषजनक सेवा पूरी कर चुके इन शिक्षकों के लिए यह सौगात किसी बड़े उत्सव से कम नहीं है।
जिले में 3446 परिषदीय विद्यालय संचालित है। इन विद्यालयों में 9448 शिक्षक कार्य कर रहे हैं। इन शिक्षकों को विभागीय नियमानुसार दस वर्ष की सेवा पूरी होने पर चयन वेतनमान का लाभ दिए जाने का प्रस्ताव है। मगर विभाग में अधिकांश ब्लॉक से शिक्षकों की चयन पत्रावलियां आगे ही नहीं बढ़ती थी। ब्लॉक से आने के बाद कार्यालय में पड़ी रहती थी। इससे शिक्षकों को चयन वेतनमान किए परेशान होना पड़ता था। जो शिक्षक संपर्क करता था। उसी का चयन वेतनमान लगाया जाता था।
बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्र ने शिक्षकों की इस समस्या के निदान के लिए एक सराहनीय पहल शुरू की। वह एक-एक शिक्षक के स्थान पर सामूहिक रूप से शिक्षकों का चयन वेतनमान स्वीकृत कर उनकी समस्या का निस्तारण कर रहे हैं। जिससे सैकड़ों शिक्षकों को लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विभाग में लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई और जिले के विभिन्न ब्लॉकों और विद्यालयों में तैनात ऐसे शिक्षक जो अपनी सेवा के दस वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण कर चुके थे, वह लंबे समय से चयन वेतनमान की पत्रावलियों के निस्तारण की उम्मीद लगाए बैठे थे। उनका सामूहिक रूप से निस्तारण कर चयन वेतनमान जारी कर दिया। इनमें 407 शिक्षकों को ग्रेड पे- 42 सौ से 46 सौ, 24 शिक्षकों का 46 सौ से 48 सौ और तीन शिक्षकों को 48 सौ से 54 सौ रुपये ग्रेप का लाभ मिलेगा।
लंबित मामले भी निपटाए
. विकास खंड माधौगंज के प्राथमिक विद्यालय खेमीपुर के शिक्षक दिलीप कुमार को चयनवेतनमान छह से पूर्व लागू हो जाना चाहिए, मगर लंबित था। उसका निदान कर दिया गया। विकास खंड पिहानी की जूनियर हाईस्कूल धमापुर की शिक्षिका प्रियंका रावत का भी सात माह से चयन वेतनमान लगना था। उसका भी निदान हो गया। विकास खंड टोडरपुर के प्राथमिक विद्यालय नेवदा चढि़या के शिक्षक महेंद्र प्रताप सिंह का भी आठ माह बाद चयन वेतनमान लग गया। इससे वह काफी उत्साहित है।
वर्जन
शिक्षकों का चयन वेतनमान समय सीमा पूरी होने के साथ लग जाए। इसका प्रयास किया जा रहा है। एक-एक शिक्षक के स्थान पर जो भी पत्रावलियां आ रही है। उनको सामूहिक रूप से निदान किया जा रहा है। साथ सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। अगर किसी भी शिक्षक का चयन वेतनमान देय है, उसकी पत्रावली निर्धारित समय में उपलब्ध कराई जाए। ताकि उसका निदान किया जा सके।-प्रभात मिश्र, बेसिक शिक्षा अधिकारी