फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Athletes will make their mark at the state-level competition.

Hardoi News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में परचम लहराएंगे खिलाड़ी

Fri, 30 Oct 2026 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Athletes will make their mark at the state-level competition.
हरदोई। राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी भी अपनी परचम लहराएंगे। प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए खिलाड़ी वृहस्पतिवार की देर शाम रवाना हो गए।
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स राज्य स्तरीय प्रतियोगिता प्रयागराज में तीन नंबर तक होगी। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए जिला स्तरीय टीम बृहस्पतिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक डा. अरविंद कुमार पाठक के निर्देशन में रवाना की गई। जिला क्रीडा सचिव राम दयाल ने बताया कि जनपद के विभिन्न विद्यालयों से नौ बालक 12 बालिका, चार खेल प्रशिक्षक सहित 25 सदस्यीय टीम गई है।
विज्ञापन

टीम में बीएनइंटर कॉलेज भगवंत नगर मल्लावा से आठ, सेठ बाबूराम भारती इंटर कॉलेज पालख्से दो,पंडरावा किला इंटर कॉलेज से छह, भगवान बुद्ध इंटर कालेज संडीला से एक,एसडीडी इटंर कॉलेज सुभानखेडा से एक,दुर्गा प्रसाद इंटर कॉलेज खसौरा से एक, दयानंद इंटर कॉलेज सुरसा से एक और छत्रपति शिवा इंटर कॉलेज हसनापुर से एक खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल होंगे। खेल प्रशिक्षक सरोज कुमार,अतुल कुमार, अमित वर्मा, अनुराग मिश्रा भी टीम का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed