{"_id":"619274bc19abd54d843c5e28","slug":"road-accident-in-hamirpur-four-died-two-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में भीषण सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से स्कॉर्पियो पलटी, पांच की मौत, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में भीषण सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से स्कॉर्पियो पलटी, पांच की मौत, एक की हालत गंभीर
Mon, 15 Nov 2021 08:25 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 15 Nov 2021 08:25 PM IST
सार
हमीरपुर में हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
हमीरपुर में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर-सागर हाईवे पर प्रेमनगर स्थित जेके सीमेंट के पास सोमवार शाम सात बजे के करीब स्कार्पियो और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें स्कार्पियो सवार उरई के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है।
ये लोग मौदहा के अरतरा गांव में शादी में जा रहे थे। अरतरा गांव निवासी रंजीत कुमार ने बताया कि उसकी बहन रीना देवी की शादी में शामिल होने के लिए जालौन के उरई शहर के राजेंद्र नगर मोहल्ला निवासी उनके साढ़ू चंद्रेश (46) अपनी पत्नी मीना (45), बेटी खुशी (17), रिश्तेदार मोहनी (50), गोविंदश्री (47) और काजल (14) के साथ स्कॉर्पियो से अरतरा आ रहे थे।
प्रेम नगर स्थित जेके सीमेंट के पास महोबा की ओर से आ रहे ट्रक ने उसकी स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी। स्कार्पियो चला रहे चंद्रेश, उनकी पत्नी मीना, मोहनी और काजल की मौके पर मौत हो गई।

खुशी (17) व गोविंदश्री (50) को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से सदर अस्पताल फिर कानपुर रेफर कर दिया गया है। गोविंदश्री ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उधर, हादसे के बाद चालक ट्रक को घटना स्थल पर छोड़ भाग निकला। ट्रक में गिट्टी लदी बताई गई है।
एसपी कमलेश कुमार दीक्षित ने बताया कि चंद्रेश बुरी तरह से स्कॉर्पियो में फंस गए थे। पुलिस ने स्कॉर्पियो काटकर बाहर निकाला। घटना से हाईवे पर जाम लग गया। दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंस गए। पुलिस ने स्कॉर्पियो से सभी को निकालने के बाद उसे हाईवे का आवागमन शुरू करा दिया है।