फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   road accident in Fatehpur, One Died and 12 injured

फतेहपुर: सड़क हादसे में एक श्रद्धालु की मौत, 12 लोग घायल

Mon, 28 Feb 2022 04:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 28 Feb 2022 04:21 PM IST
सार

फतेहपुर में हुए सड़क हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि 12 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
road accident in Fatehpur, One Died and 12 injured
फतेहपुर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में थरियांव थाने के सामने सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। श्रद्धालुओं की खड़ी लोडर में पीछे से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। लोडर सवार कुछ लोग उछलकर हाईवे पर गिरे। पीछे से आए कंटेनर की चपेट में आने से वृद्घ की मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे में 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। छह घायलों को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। थाना क्षेत्र के दिहुली गांव निवासी हरिप्रसाद उर्फ बब्बन लोधी की बेटी अरुणा देवी की तबियत बिगड़ी रहती थी।
विज्ञापन


परिवार ने धाता थाने के परसिद्घपुर स्थित देव स्थान में तबियत ठीक होने पर दर्शन और पूजा-पाठ की मान्यता मांगी थी। मान्यता पूरी होने पर हरिप्रसाद और परिवार के लोगों को लेकर जा रहे थे। थरियांव कस्बे में रहने वाले भाई हरिश्चंद्र को साथ लेने के लिए थाने के सामने लोडर रोकवाई। चालक ने दाहिनी पट्टी पर अचानक लोडर रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोडर के रुकते ही कानपुर से प्रयागराज जा रही कार ने पीछे से टक्कर मार दी। कार की रफ्तार तेज होने के कारण लोडर में पीछे सवार श्रत्रद्घालु उछलकर हाईवे पर जा गिरे। कार के पीछे से आए कंटेनर की चपेट में आने से गया प्रसाद (60) निवासी दिहुली की मौके पर मौत हो गई।


बाकी घायलों को पुलिस ने जीप और एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। छह घायलों की हालत नाजुक देखकर डॉक्टर ने कानपुर रेफर किया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष कमला शंकर यादव ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

हादसे में घायल हुए ये लोग
1- नीलम देवी (20) पुत्री शिवबाबू
2- अरूना (20) पुत्री हरिप्रसाद
3- किरन (15) पुत्री शिवकुमार
4- सलोनी (16) पुत्री दिनेश
5- वंदना (17) पुत्री रामराज
6- शिवानी (22) पुत्री जयकरन
7- सहोद्रा (28) पत्नी अनिल
8- होरीलाल (65)
9- अर्चना (8) पुत्री रामराज
10- नंदनी (4) पुत्री रामराज
11- खुशबू (10) पुत्री रोशन
12- लक्ष्मी (3) पुत्री हरिशंकर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed