{"_id":"5e5d2b3c8ebc3ef3f804ee85","slug":"road-accident-in-chitrakoot-11-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट में भीषण सड़क हादसा, तीर्थयात्रियों से भरा टेपों पलटा, मची चीख-पुकार, 11 की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट में भीषण सड़क हादसा, तीर्थयात्रियों से भरा टेपों पलटा, मची चीख-पुकार, 11 की हालत गंभीर
Mon, 02 Mar 2020 09:30 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 02 Mar 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले में तेज रफ्तार से जा रही तीर्थयात्रियों से भरी टेपों अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद पलटी टेपों में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। चालक टेपों छोड़ भाग निकला। अन्य राहगीरों की मदद से घायलों को टेपों से बाहर निकाल एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विदिशा मप्र निवासी ज्योति पत्नी भागीरथ, भागीरथ पुत्र ओमप्रकाश, सोनायादव पत्नी लखन, अमित पुत्र नारायण सिंह, मोना पत्नी अमित, अपूर्व पुत्र अमित, जितेंद्र पुत्र मूलचंद्र, आरती पत्नी जितेंद्र, फव्या पुत्री लखन, उगति पटेल पुत्र भागीरथ व पुरानी बाजार कर्वी निवासी महेश धुरिया पुत्र रामखिलावन सोमवार की रात लगभग 8 बजे सीतापुर से मुख्यालय स्थित रेलवे स्टेशन आ रहे थे।
घायल यात्रियों ने बताया कि टेपों चालक बेहद तेज गति से चला रहा था उसे टोका भी गया लेकिन वह नहीं माना। सीतापुर चौकी क्षेत्र के रानीपुर गांव के पास अचानक टेपों का संतुलन बिगड़ा और डिवाइडर से टकराकर टेपों पलट गई। सभी घायलों में तीन की हालत गंभीर बनी है।