फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Road accident in Banda up, one died

Banda Accident: साइकिल सवार बुजुर्ग को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

Wed, 12 Oct 2022 04:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 12 Oct 2022 04:01 PM IST
विज्ञापन
Road accident in Banda up, one died
मृतक फूलचंद (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

बांदा जिले के नरैनी थाना क्षेत्र में सुबह साइकिल से टहलने निकले बुजुर्ग को बालू भरने जा रहे ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मोहल्लावासियों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कस्बा के कृष्णा नगर अतर्रा मार्ग निवासी फूलचंद हलवाई (72) बुधवार सुबह करीब छह बजे साइकिल से अतर्रा मार्ग पर मॉर्निंग वॉक करने निकले थे।

विज्ञापन


वह सीताराम समर्पण महाविद्यालय के सामने बायीं पटरी पर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। उनकी घटना स्थल पर मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मृतक के बड़े बेटे राधेश्याम ने बताया कि पिता हथठेलिया में खाने पीने का सामान बेचकर परिवार को भरण पोषण करते थे। पैरों में चलने की समस्या के कारण रोज सुबह साइकिल से घूमने जाते थे। मृतक के दो बेटे हैं। कोतवाल मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि मृतक के परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed