फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rising mercury will cause mustard seeds to become smaller and yield less oil.

Kanpur News: बढ़ते पारे से सरसों का बीज होगा छोटा, कम निकलेगा तेल

Mon, 09 Mar 2026 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Rising mercury will cause mustard seeds to become smaller and yield less oil.
कानपुर। तापमान बढ़ने से सरसों की फसल अधिक प्रभावित होगी। मौसम गर्म रहने से फसल जल्दी पकेगी। बीज भी छोटा हो जाएगा। इससे तेल कम निकलेगा। साथ ही फसल की पैदावार प्रभावित होगी। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के निदेशक शोध डॉ. महक सिंह ने यह बात बताई। उन्होंने कहा कि स्थिति के मद्देनजर किसान दिन में हल्की सिंचाई करें। रात में सिंचाई करने पर तेज हवा से पौधे गिर सकते हैं।
विज्ञापन

डॉ. सिंह ने बताया कि इस समय दिन का पारा 27 से 32 डिग्री के बीच झूल रहा है। यह स्थिति देर से बोई गई फसलों के लिए प्रतिकूल है। जो फसलें खेत में खड़ी हैं और देर से बोई गई हैं, वे इस प्रभाव क्षेत्र में आ जाएंगी। तापमान बढ़ने से लाही में कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने बताया कि जो गेहूं देर से बोया गया, वह भी प्रभावित होगा। इसके अलावा चना, मटर, मसूर की फसल और ग्रीष्मकालीन मूंगफली पर असर आएगा।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों को सलाह दी कि जैसे ही फसलें कटे और खेत खाली हों तो जायद की फसल की बोआई कर दें। आलू की खोदने के बाद मूंग और उड़द की फसल बो सकते हैं। कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से किसानों को इस संबंध में सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed