फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ring Road and GT Road will be connected to Barrage Road

कानपुर: बैराज मार्ग से जुड़ेगी रिंग रोड और जीटी रोड, बनेगा डेढ़ किलोमीटर लंबा एलिवेटेड मार्ग

Tue, 27 Jul 2021 11:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 27 Jul 2021 11:16 PM IST
सार

अपर सचिव ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण कानपुर के परियोजना निदेशक से स्थलीय निरीक्षण कर कमिश्नर के माध्यम से रिपोर्ट देने को कहा है। कन्नौज से कनेक्टिविटी के प्रस्ताव का भी निरीक्षण करने को कहा है।

विज्ञापन
Ring Road and GT Road will be connected to Barrage Road
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के अंदर का यातायात सुगम बनाने के लिए रिंग रोड और जीटी रोड (एनएच-34) को गंगा बैराज मार्ग से जोड़े जाने की तैयारी है। इससे हाईवे से आने वाले भारी वाहन बैराज के रास्ते लखनऊ की ओर आसानी से निकल जाएंगे। एनएच-34 को मंधना से दाएं बंधे पर और रिंग रोड को बैराज के पास जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


मंधना और बैराज के बीच लगभग 1.5 किलोमीटर एलिवेटेड मार्ग भी बनाया जाएगा। इस संबंध में मंगलवार को महानगर समग्र विकास समिति के समन्वयक नीरज श्रीवास्तव ने दिल्ली में अपर सचिव राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क परिवहन अमित घोष को प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन


अपर सचिव ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण कानपुर के परियोजना निदेशक से स्थलीय निरीक्षण कर कमिश्नर के माध्यम से रिपोर्ट देने को कहा है। कन्नौज से कनेक्टिविटी के प्रस्ताव का भी निरीक्षण करने को कहा है। मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर ने बताया कि बैराज पुल से गुजर रही रिंग रोड की लंबाई 6.2 किलोमीटर है, जिसमें बैराज पुल से बंधा मार्ग तिराहे तक 3.2 किलोमीटर तक दो लेन सड़क बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे फोरलेन करने का प्रस्ताव बनाया है। इसके आगे 900 मीटर की ग्रामीण सड़क योजना अंतर्गत रोड बनी हुई। है। उसके आगे 2.1 किलोमीटर का नया निर्माण कराना होगा, जिसमें जमीन का अधिग्रहण भी करना होगा।  उधर 93 किलोमीटर लंबी रिंग रोड परियोजना का एलाइनमेंट स्वीकृत हो चुका है। टोपोग्राफी सर्वे का काम चल रहा है। वहीं एनएच-34 को अलीगढ़ से आईआईटी कानपुर तक फोरलेन करने का काम भी शुरू हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed