फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   rice

महिला किसान से हुई धान खरीद की बोहनी

Fri, 16 Oct 2020 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
rice
धान खरीद केंद्र पर तौल कराते एसडीएम व अन्य अधिकारी। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। गुरुवार को धान खरीद के पहले दिन क्रय केंद्र खुले। अकबरपुर उपमंडी स्थल में खाद्य विभाग के क्रय केंद्र पर जगजीवनपुर गांव की महिला किसान सुनीता बिक्री के लिए धान लेकर पहुंचीं। अन्य केंद्रों पर फसल लेकर किसान नहीं पहुंचे। इसी वजह से और किसी केंद्र पर धान खरीद नहीं हो सकी।
विज्ञापन

अकबरपुर कस्बे में उपमंडी स्थल पर गुरुवार की दोपहर बाद महिला किसान धान लेकर पहुंचीं। पहले हाथ धुलवाया गया इसके बाद लड्डू खिलाकर किसान का मुंह मीठा कराया गया। लगभग 15 क्विंटल धान की तौल कराई गई। इसे पूर्व इलेक्ट्रानिक कांटा पर माला पहनाकर पूजन किया गया। यहां एसडीएम सदर आनंद कुमार सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी शिशिर कुमार, केंद्र प्रभारी तोषकर झा, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे। बता दें कि जिले में धान खरीद के लिए नौ एजेंसियों के 55 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। यहां उपज लेकर आने वाले किसानों के लिए पानी, छाया समेत अन्य व्यवस्थाएं उपलब्ध करने का निर्देश है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने गुरुवार को रूरा मंडी स्थित क्रय केंद्र, रामनगर व अकबरपुर में उपमंडी स्थल क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। इन केंद्रों पर इंतजाम चाक चौबंद मिले। किसान अभी खेतों में धान की फसल कटाई का काम कर रहे हैं। यही वजह रही कि अन्य केंद्रों पर किसान उपज नहीं लाए हैं। उपज बिक्री के लिए अफसर लगातार किसानों के संपर्क में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed