फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Revealed in confidential investigation, Traffic police, Recovery takes place at these intersections

गोपनीय जांच में खुलासा: डीसीपी ने कानपुर में चिह्नित किए 16 चौराहे, जहां ट्रैफिक पुलिस करती है वसूली

Sat, 19 Jun 2021 02:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 19 Jun 2021 02:04 PM IST
सार

डीसीपी ने बताया कि जल्द ही इन चिह्नित चौराहों पर अभियान चलाकर वसूलीबाज सिपाहियों को पकड़ा जाएगा। सादे कपड़ों में क्राइम ब्रांच पुलिस इन चौराहों पर नजर रखेगी।

विज्ञापन
Revealed in confidential investigation, Traffic police, Recovery takes place at these intersections
घंटाघर चौराहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में  पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने कमिश्नरी पुलिसिंग लागू होने के बाद विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए आंतरिक विजिलेंस बनाने को कहा था। जिसकी शुरुआत यातायात पुलिस से हुई है। डीसीपी यातायात बीबीजीटीएस मूर्ति ने पिछले दिनों गोपनीय जांच कराई थी जिसमें शहर के उन स्थानों को चिह्नित किया गया, जहां पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी वसूली करते हैं।
विज्ञापन


अब तक ऐसे 16 स्थान चिह्नित हुए हैं जहां ट्रैफिक पुलिस धड़ल्ले से वसूली करती है। इनमें से शहर के छह चौराहे ऐसे हैं जहां सबसे ज्यादा वसूली की जाती है। इनमें रामादेवी चौराहा, टाटमिल चौराहा, जरीब चौकी चौराहा, कल्याणपुर क्रासिंग, घंटाघर और नौबस्ता चौराहा हैं।
विज्ञापन


डीसीपी ने बताया कि जल्द ही इन चिह्नित चौराहों पर अभियान चलाकर वसूलीबाज सिपाहियों को पकड़ा जाएगा। सादे कपड़ों में क्राइम ब्रांच पुलिस इन चौराहों पर नजर रखेगी। रंगे हाथों पकड़ने पर विभागीय कार्रवाई भी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन चालान का दिखाते हैं डर
गोपनीय जांच में सामने आया कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी क्षमता से अधिक सवारी भराने, नो इंट्री, मनमाफिक रूट से चलने के नाम पर, वाहन चेकिंग के दौरान कोई ना कोई कमियां निकालकर ऑनलाइन चालान का भय दिखा कर वसूली करते हैं। चौराहों पर तैनात होमगार्ड फोन लेकर वाहनों की फोटो खींचा करते हैं। वसूली के लिए उन्हीं को आगे किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed