{"_id":"5f5e89108ebc3e51e82f17e3","slug":"result-pukhranya-news-knp5824882133","type":"story","status":"publish","title_hn":"विनीत जिला कृषि अधिकारी पद हुए चयनित, गांव में खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विनीत जिला कृषि अधिकारी पद हुए चयनित, गांव में खुशी
विज्ञापन
result
- फोटो : PUKHRANYA
पुखरायां (कानपुर देहात)। भोगनीपुर क्षेत्र के चकचालपुर गांव निवासी विनीत कुमार शुक्ल ने दोबारा पीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण की और उनका चयन जिला कृषि अधिकारी के पद पर हुआ। विनीत की सफलता पर परिवार व गांव के खुशी से झूम उठे। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
कस्बे के चकचालपुर गांव निवासी अरुण कुमार शुक्ल के बेटे विनीत कुमार शुक्ल पुखरायां के आरएसजीयू इंटर कॉलेज से हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा पास की थी। वहीं 2009 सीएसएयू, कानपुर से बीएससी किया था। जिसमें टॉपर रहे थे। इसके बाद नौकरी की इच्छा से बैंक में आवेदन किया था। परीक्षा भी पास कर ली थी। लेकिन पीसीएस बनने की इच्छा पिता से जताने पर पिता और चाचा ने हौसला बढ़ाया था। पिता और चाचा की चाय की दुकान थी।
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, दिल्ली से 2011 में एमएससी की थी। 2015 में पीसीएस की परीक्षा पास कर ली और जिला गन्ना अधिकारी, मेरठ पद पोस्ट पर तैनात हो गए। अभी वह अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अच्छी रैंक के लिए नौकरी के साथ पीसीएस की तैयारी जारी रखी।
विज्ञापन
शुक्रवार को उप्र लोक सेवा आयोग 2018 का परिणाम घोषित हुआ है। कृषि विभाग में आठवीं रैंक पाकर जिला कृषि अधिकारी पद के लिए चयन हुआ है। मां सुनीता देवी शुक्ला, भाई अंकुश कुमार व भार्गव कुमार, चाचा प्रदीप कुमार व शिवाकांत एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार करने लगे।