फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Restaurant owner touched the girl student badly, said come every day after vacation then sent with a smile

शर्मनाक: छात्रा को रेस्टोरेंट मालिक ने किया बैड टच, बोला- छुट्टी के बाद रोज आया करो... फिर मुस्कुरा कर भेजा

Tue, 10 Oct 2023 12:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 10 Oct 2023 12:49 PM IST
सार

Kanpur Crime: थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने बताया की आरोपी के खिलाफ पॉक्सो, छेड़छाड़ सहित अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Restaurant owner touched the girl student badly, said come every day after vacation then sent with a smile
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में छात्रा के साथ छेड़छाड़ का शर्मनाक मामला सामने आया है। कल्याणपुर में स्कूल की छुट्टी के बाद घर जाने के दौरान एक रेस्टोरेंट में सामान लेने गई कक्षा आठ की छात्रा को अधेड़ उम्र के रेस्टोरेंट मालिक ने सामान देते वक्त बैड टच किया और बोला स्कूल से छुट्टी के बाद रोज आया करो।

विज्ञापन

छात्रा की शिकायत पर पिता ने उसके खिलाफ कल्याणपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। कल्याणपुर आवास विकास निवासी किशोरी के पिता ने बताया कि उनकी बेटी एक स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा है। शनिवार को वह स्कूल से अपने सहेलियों के साथ घर आ रही थी।
विज्ञापन

स्कूल के पास ही आवास विकास से लिपिक के पद से रिटायर्ड हरिमोहन का रेस्टोरेंट है। बेटी रेस्टोरेंट में फास्ट फूड लेने गई थी। तभी मालिक हरिमोहन ने गलत नीयत से उसे टच किया। रोज रेस्टोरेंट आने के लिए कहा। छात्रा के कारण पूछने पर मुस्कुरा कर चलता कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार
छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी, तो वे घबरा गए। पिता ने छात्रा को थाने ले जाकर पुलिस को पूरी बात बताई। पुलिस ने हरिमोहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने बताया की आरोपी के खिलाफ पॉक्सो, छेड़छाड़ सहित अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।

छात्राओं से छेड़खानी करते शोहदा गिरफ्तार
वहीं, हनुमंत विहार पुलिस ने स्नेही इंटर काॅलेज की छात्राओं संग छेड़खानी करते शोहदे को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान पवन कुशवाहा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed