{"_id":"656647eafe17493d7b063419","slug":"report-on-making-letter-with-fake-signature-of-block-chief-viral-kanpur-news-c-220-1-akb1003-5796-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ब्लॉक प्रमुख के फर्जी हस्ताक्षर का पत्र वायरल करने पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ब्लॉक प्रमुख के फर्जी हस्ताक्षर का पत्र वायरल करने पर रिपोर्ट
Wed, 29 Nov 2023 01:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 29 Nov 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
रूरा। अकबरपुर ब्लॉक प्रमुख का फर्जी हस्ताक्षर कर मुख्यमंत्री को भेजे जाने का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले की जानकारी पर एक मोबाइल नंबर के आधार पर ब्लॉक प्रमुख ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ब्लाॅक प्रमुख आशीष मिश्रा ने दर्ज रिपोर्ट में कहा है कि कस्बे के अतिक्रमण के संबंध में 25 अक्तूबर को उनके फर्जी हस्ताक्षर से मुख्यमंत्री से शिकायत करने की पोस्ट भाजपा नगर निकाय ग्रुप व सोशल मीडिया में एक मोबाइल नंबर से डाली गई है। उनका कहना है कि उनकी राजनीतिक छवि खराब करने की शरारती तत्व द्वारा प्रयास किया गया है। एसएसआई देव नारायण द्विवेदी ने बताया कि ब्लाॅक प्रमुख आशीष मिश्रा ने अपने फर्जी हस्ताक्षर और पदनाम का प्रयोग करते हुए पत्र सोशल मीडिया में वायरल करने की शिकायत एसपी से की थी।