{"_id":"686442597df56eb695047924","slug":"report-of-12-wild-animals-came-negative-zoo-will-open-soon-kanpur-news-c-12-1-knp1052-1171802-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 12 वन्यजीवों की रिपोर्ट आई निगेटिव, जल्द खुलेगा चिड़ियाघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 12 वन्यजीवों की रिपोर्ट आई निगेटिव, जल्द खुलेगा चिड़ियाघर
विज्ञापन
कानपुर। दर्शकों के लिए बीते 47 दिनों से बंद चल रहा चिड़ियाघर जल्द दर्शकों के लिए खुल जाएगा। सोमवार को राष्ट्रीय उच्च पशु रोग संस्थान भोपाल से 12 वन्यजीवों के नमूनों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
गोरखपुर चिड़ियाघर से शेर पटौदी को इलाज के लिए शहर के चिड़ियाघर भेजा गया था। उसे बर्ड फ्लू का संक्रमण होने के बाद चिड़ियाघर को रेड जोन घोषित कर 13 मई को बंद कर दिया गया था। पहले शेर पटौदी और बाद में एक मोर की बर्ड फ्लू से मौत हो गई थी।
इसके बाद यहां केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की टीम ने निरीक्षण कर वन्यजीवों के नमूने जांच के लिए भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) बरेली व राष्ट्रीय उच्च पशु रोग संस्थान भोपाल भेजे थे। क्षेत्रीय वन अधिकारी नावेद इकराम ने बताया कि किसी वन्यजीव में में बर्ड फ्लू संक्रमण नहीं मिला है। शासन का आदेश मिलते ही चिड़ियाघर खोल दिया जाएगा।