फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Report called for mismanagement in mass marriage event

Kanpur News: सामूहिक विवाह आयोजन में बदइंतजामी की रिपोर्ट तलब

Mon, 03 Mar 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 03 Mar 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Report called for mismanagement in mass marriage event
झांसी कलक्ट्रेट एनआईसी में वर्चुअल बैठक करते प्रभारी मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद। - फोटो : स्रोत सूचना विभाग
कानपुर देहात। जिले में सामूहिक विवाह समारोह के आयोजन में बदइंतजामी पर प्रभारी मंत्री ने संज्ञान लिया है। रविवार को झांसी में उन्होंने वर्चुअल बैठक ली और रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन


संवैधानिक अधिकार यात्रा का दूसरा चरण शुरू हो गया है। रविवार को यह यात्रा झांसी पहुंची। वहां सर्किट हाउस में हुई प्रेसवार्ता में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री (मत्स्य विभाग) डॉ. संजय कुमार निषाद से पत्रकारों ने कानपुर देहात में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह आयोजनों में बदइंतजामी पर सवाल किया। इसका संज्ञान लेकर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने झांसी कलक्ट्रेट एनआईसी से जनपद कानपुर देहात के अधिकारियों संग वर्चुअल बैठक की। इसमें कैबिनेट मंत्री राकेश सचान व मंत्री (समाज कल्याण विभाग) असीम अरुण भी जुड़े।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने बैठक में कहा कि मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस की नीति है। सामूहिक विवाह आयोजन में बदइंतजामी प्रकरण की रिपोर्ट संबंधित विभाग से तलब की गई है। समाज कल्याण विभाग के मंत्री असीम अरुण ने प्रभारी मंत्री लापरवाही मामले में रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया। बता दें कि एक मार्च को राजपुर के भारतीय विद्यापीठ कॉलेज परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया था। यहां पर नगर निकाय व ब्लॉक से आए 86 जोड़ों की शादी हुई थी। समारोह में फेरे न लेने व बिना मांग भरे रस्म अदायगी की गई। इसके साथ ही कई अन्य अव्यवस्थाएं रहीं। इसी मामले को प्रभारी मंत्री ने संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed