{"_id":"5d0f0c508ebc3e216d60d1ec","slug":"remove-problem-of-cervical-attacks-from-yoga-know-how","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"योग से सर्वाइकल अटैक को दी मात, अब समाज का बनीं ‘मरहम’, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग से सर्वाइकल अटैक को दी मात, अब समाज का बनीं ‘मरहम’, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है नाम
Sun, 23 Jun 2019 10:57 AM IST
शिखा पांडेय
सुरजीत तिवारी, अमर उजाला, कानपुर
सुरजीत तिवारी, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 23 Jun 2019 10:57 AM IST
विज्ञापन
डॉ. मधु माहेश्वरी
- फोटो : अमर उजाला
एक समय सर्वाइकल समस्या से जूझीं डॉ. मधु माहेश्वरी अब समाज का ‘मरहम’ बन गईं हैं। सबसे अधिक देर तक दंडासन करने पर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं। इस उपलब्धि के लिए उन्हें माहेश्वरी वुमेन ऑफ वर्थ संस्था ने विश्व की 451 महिलाओं में शामिल कर 11 जून को सम्मान दिया। वे समाज को स्वस्थ रखने का मिशन तपस्वी नेचुरोथिरैपी एंड योगा सेंटर बनाकर पूरा कर रहीं हैं। वे विराट नगर स्थित सैनिक पार्क में निशुल्क एरोबिक एवं योग शिविर चलातीं हैं।
कानपुर में चकेरी के फ्रेंड्स कालोनी निवासी एचएएल कर्मी तेजेंद्र माहेश्वरी की पत्नी मधु माहेश्वरी को 26 जनवरी 2018 को सर्वाइकल का अटैक पड़ा। तेजेंद्र ने शहर के रीजेंसी अस्पताल में बोन स्पेलिस्ट डॉ. हरप्रीत सिंह से संपर्क किया। उन्होंने मधु की हालत देख तत्काल ऑपरेशन के लिए कहा।

घर में सभी इस फैसले पर सहमत नहीं थे। इनका बेटा भी यूरोपियन कंट्री से एमबीबीएस कर रहा था। उसने भी ऑपरेशन न कराने की सलाह दी। कुछ दिन होम्योपैथी उपचार कराया, लेकिन फायदा नहीं मिला। मधु ने शहर के एक संस्थान से बैचलर ऑफ न्यूरोथिरैपी एंड योग सिस्टम (बीएनवाईएस) का कोर्स किया है।
उन्होंने अपना उपचार योग से करने की ठानी। छह माह का समय भी नहीं बीता, कि उन्होंने खुद को योग से ठीक कर लाजपत भवन में 21 जून 2018 को आयोजित गोल्ड बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रतियोगिता में (दंडासन : 2 घंटा 10 मिनट 2 सेकेंड) अपना नाम दर्ज कराया। इस उपलब्धि को फेसबुक में 42 लाख 57 हजार 466 लोग देख चुके हैं। अब वे समाज को और लाभ देने के लिए नेचुरोथिरैपी ऑफ ड्रग (एनडी) का कोर्स रहीं हैं।