UP: बीमारी ठीक करने के बहाने धर्म परिवर्तन, पत्नी की तहरीर पर कथित मौलाना सहित पांच पर रिपोर्ट, चार गिरफ्तार
Hamirpur News: मौदहा कस्बे में बीमारी ठीक करने के बहाने धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। मामले की सूचना हिंदू संगठनों ने पुलिस को दी। पीड़ित की तहरीर पर पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विस्तार
हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में कथित मौलाना द्वारा बीमारी का इलाज करने के बहाने दूसरे समुदाय के घर में मजार बनाकर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करा धर्म परिवर्तन का मामला प्रकाश में आया है। हिंदू संगठन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक की पत्नी की तहरीर पर पांच लोगों धर्म परिवर्तन का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस मामले में पुलिस ने कथित मौलाना सहित चार लोगों को हिरासत में लिया है। मौदहा कस्बे के मोहल्ला बाकी तलैया निवासी उर्मिला वर्मा नाम की महिला काफी समय से बीमार चल रही थी। जिसके बाद उनकी मुलाकात बांदा के कथित मौलाना हूर उददीन से हुई। शुक्रवार रात 2.30 बजे बीमार महिला का इलाज करने का दावा करते हुए महिला के घर में मजार बना कर धार्मिक गतिविधियों को शुरू कर दिया।
चार लोगों को हिरासत में लिया
इसके बाद आसपास के लोगों ने हिंदू संगठनों के नेताओं को मामले की जानकारी दी जिसके बाद हिंदू संगठनों के नेताओं और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। एएसपी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया पत्नी की उर्मिला की तहरीर पर धर्म परिवर्तन का पांच लोगों जनपद बांदा निवासी नूरुद्दीन , मेराजु हसन, रागौल निवासी खालिद, हुसैनिया मोहल्ला निवासी इरफान ,पूर्वी तरोस निवासी हनीफ पर मामला दर्ज कर लिया गया है। चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया।