{"_id":"60ffd18474f31c232b7572fd","slug":"religion-conversion-friendship-on-facebook-forced-conversion-got-married-to-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मांतरण: फेसबुक पर दोस्ती, जबरन धर्म परिवर्तन कराया, शादी कर ले गया मुंबई, आरोपी जौनपुर का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मांतरण: फेसबुक पर दोस्ती, जबरन धर्म परिवर्तन कराया, शादी कर ले गया मुंबई, आरोपी जौनपुर का
Tue, 27 Jul 2021 02:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 27 Jul 2021 02:59 PM IST
सार
कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर पुलिस ने जौनपुर निवासी आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर युवती को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन
जबरन धर्म परिवर्तन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के बाबूपुरवा पुलिस ने चार माह पूर्व अगवा हुई युवती को मुंबई से बरामद कर लिया है। जौनपुर निवासी शातिर ने फेसबुक के जरिये उससे दोस्ती की थी। इसके बाद जबरन धर्म परिवर्तन कराकर शादी कर ली और मुंबई लेकर चला गया।
कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर पुलिस ने जौनपुर निवासी आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर युवती को मेडिकल के लिए भेजा है। बाबूपुरवा इंस्पेक्टर देवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि 16 मार्च को बगाही में रहने वाली 19 वर्षीय युवती लापता हो गई थी।
परिजनों ने अपहरण की रिपोट दर्ज कराई थी। कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर रविवार को पुलिस ने युवती को मुंबई से बरामद कर लिया। वहीं से सिराज अली और उसके पिता अब्दुल गफ्फार को गिरफ्तार किया है। सिराज ने बताया कि उसने फेसबुक के माध्यम से युवती से दोस्ती की थी।
विज्ञापन
इसके बाद जबरन धर्मांतरण कराकर शादी कर ली और मुंबई चला गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि युवती को मेडिकल के लिए भेजकर मामले में दुष्कर्म, अपहरण के साथ ही उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन अधिनियम एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।