फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rejuvenation work of eight temples worth Rs 12 crore started

Kanpur News: 12 करोड़ से आठ मंदिरों के कायाकल्प का काम शुरू

Sat, 28 Dec 2024 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Rejuvenation work of eight temples worth Rs 12 crore started
इटावा। जिले के आठ मंदिरों में 12 करोड़ रुपये से सुंदरीकरण का काम शुरू हो गया है। इसमें हॉल से लेकर परिक्रमा मार्ग तक कार्य कराए जाने हैं। साथ ही मुख्य गेट, इंटरलॉकिंग, एलईडी लाइटें आदि लगाई जाएंगी। वहीं, पर्यटन स्थल बन जाने से यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन

प्राचीन नीलकंठ, भारेश्वर मंदिर, कालेश्वर मंदिर, सरसईनावर का हजारी महादेव मंदिर, ब्रह्माणी देवी मंदिर, लखना कालिका मंदिर, विक्रमपुरा का शिव मंदिर व पिलुआ महावीर मंदिर को शामिल किया गया है। इन मंदिरों में आने वाले श्रृद्धालुओं के लिए बाउंड्रीवाल, टिनशेड, बैठने की व्यवस्था, पेयजल की सुविधा सहित कई व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाएगा। भक्तों के लिए सत्संग हाल, रुकने के लिए चार कमरे की व्यवस्था भी होगी। जिला पर्यटन अधिकारी मोहित मनोहर सिंह ने बताया कि जिले के आठ मंदिरों पर लगभग 12 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed