फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Reached lover house after walking 8 kilometers, got married in the temple

UP: आठ किलोमीटर पैदल चलकर प्रेमी के घर पहुंची, शादी की बात पर अड़ी, बैंड-बाजा न बरात, मंदिर में लिए सात फेरे

Wed, 27 Mar 2024 07:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 27 Mar 2024 07:59 PM IST
सार

Kannauj News: आठ किलोमीटर पैदल चलकर प्रेमी से मिलने युवती उसके घर पहुंची। इसके बाद युवती शादी की बात पर अड़ गई। दोनों ने मंदिर में सात फेरे लिए।

विज्ञापन
Reached lover house after walking 8 kilometers, got married in the temple
मंदिर में लिए सात फेरे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले के तालग्राम में जाति बंधन, परिवार की बंदिशें और समाज का डर जब खत्म हो गया तो युवती आठ किलोमीटर पैदल चलकर प्रेमी से मिलने उसके घर पहुंची। इसके बाद युवती शादी की बात पर अड़ गई। यह मामला पुलिस तक पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर बच्चों की खुशी के बारे में सोचने के लिए कहा। पुलिस के समझाने के बाद दोनों पक्ष राजी हो गए। बुधवार को बैंड बाजा न बरात के दोनों ने मंदिर में सात फेरे लिए।

विज्ञापन


विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाली के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती की तालग्राम थाना के खबरामऊ गांव निवासी सूरज पटेल से डेढ़ वर्ष पहले फेसबुक पर जान-पहचान हो गई। धीरे-धीरे दोनों में बातचीत होने लगी। बातचीत प्यार में बदल गई। दोनों अक्सर मिलने भी लगे। इसी दौरान दोनों ने शादी करने का मन बना लिया, लेकिन जाति एक नहीं थी। युवक के दूसरी जाति के होने के कारण युवती के परिजन शादी को राजी नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे परेशान युवती मंगलवार सुबह प्रेमी से मिलने आठ किलोमीटर पैदल चलकर उसके घर पहुंच गई। युवक के परिजनों ने युवती के घरवालों को जानकारी दी। माता-पिता ने पुत्री को समझाया, लेकिन वह घर जाने को तैयार नहीं हुई और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाया, जिसके बाद दोनों परिवार शादी को राजी हो गए। बुधवार सुबह दौलत धाम मंदिर में शादी की रस्में पूरी की गई और बिना बैंड बाजा व बरात के शादी हो गई। चौकी प्रभारी राममनोज द्विवेदी ने बताया कि मामला संज्ञान आया था। दोनों बालिग हैं।

14 घंटे चला ड्रामा, फिर माने परिजन
युवती को घर में देखकर युवक के घरवाले चकित हो गए। जानकारी पर युवती के परिजन भी आ गए और उन्होंने शादी से इन्कार कर दिया। 14 घंटे तक ड्रामा चलता रहा, तब जाकर युवती की जिद के आगे परिजनों को झुकना पड़ा। रात में दोनों पक्ष शादी को राजी हो गए। मंदिर में शादी की औपचारिकताएं पूरी हुई और पूरे गांव ने प्रेमी युगल को दांपत्य जीवन में बंधने की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed