फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Reach office on time, maintain cleanliness: CDO

समय से पहुंचें दफ्तर, बनाए रखें स्वच्छता : सीडीओ

Wed, 31 Dec 2025 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Reach office on time, maintain cleanliness: CDO
कानपुर देहात। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के पद पर कार्यभार ग्रहण करने के तुरंत बाद, नवागंतुक आईएएस अधिकारी विधान जायसवाल ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का गहन निरीक्षण किया। अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को समयबद्धता, स्वच्छता, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और लक्ष्य प्राप्ति में गुणवत्ता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के परीक्षा नियंत्रक पद से स्थानांतरित होकर आए विधान जायसवाल ने मंगलवार देर रात सीडीआे का पदभार संभाला। बुधवार को सुबह 10 बजे से पहले ही वे कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने कर्मचारियों और अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट के उपरांत समाज कल्याण विभाग, जिला पंचायत राज विभाग, कृषि अधिकारी कार्यालय, जिला कार्यक्रम, नेडा और जिला विकास अधिकारी कार्यालय सहित अन्य महत्वपूर्ण अनुभागों का बारीकी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान, सीडीओ जायसवाल ने विभिन्न शाखाओं और अनुभागों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, समय पर कार्य निष्पादन और जनहित से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष बल दिया। इसके पश्चात्, उन्होंने अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित कर सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में सीडीओ ने स्पष्ट किया कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का क्रियान्वयन पूर्ण पारदर्शिता के साथ होना चाहिए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों से आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed