फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   RBI issued booklet to protect customers from fraud

राजू और चालीस चोर: ग्राहकों को धोखाधड़ी से बचाने लिए आरबीआई ने जारी की बुकलेट, कहानियों से पता चलेंगे फ्रॉड के तरीके

Thu, 21 Apr 2022 11:32 AM IST
हिमांशु अवस्थी अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर
अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 21 Apr 2022 11:32 AM IST
सार

बढ़ते साइबर अपराधों और बैंकिंग फ्रॉड्स को रोकने और नियंत्रित करने के उद्देश्य से भारतीय रिजर्व बैंक,  आरबीआई ने राजू और चालीस चोर नाम से बुकलेट निकाली है। इसमें धोखाधड़ी की घटनाओं से संबंधित 40 कहानियां हैं। 

विज्ञापन
RBI issued booklet to protect customers from fraud
RBI Admit Card 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

अली बाबा और चालीस चोर की कहानी तो आपने पढ़ी ही होगी, जो लूट और चोरी का माल एक रहस्यमयी गुफा में छिपा देते थे। आज के चोरों को उस कहानी के बिल्कुल उलट हैं। वे अपने ठिकाने पर बैठे-बैठे ही आपको एक लिंक भेजकर तो कभी ओटीपी पूछकर आपका खाता खाली कर देते हैं। ऐसे शातिरों से आपको आगाह करने के लिए आरबीआई (भारतीय रिजर्व बैंक) के बैंकिंग लोकपाल ने कॉमिक्स की तरह एक बुकलेट तैयार की है। इसमें काल्पनिक पात्र राजू और चालीस चोरों की कहानी के जरिये दर्शाया गया है कि शातिर 40 तरीकों से कैसे आपको अपने जाल में फंसाकर खाता खाली कर देते हैं।

विज्ञापन

आरबीआई के सूत्रों के अनुसार, ग्राहक जागरूकता पहल के तहत पिछले साल जुलाई में वित्तीय धोखेबाजों के तौरतरीकों पर एक पुस्तिका बी अवेयर प्रकाशित की गई थी। अब इसे विस्तार देते हुए इसे राजू एंड द फोर्टी थीव्स (राजू और चालीस चोर) शीर्षक से लांच किया गया है। इसमें वित्तीय शिक्षा को बढ़ाने की दिशा में काम किया गया है। यह सीरीज उन ग्राहकों के लिए उपयोगी होगी, जिन्होंने अभी-अभी डिजिटल दुनिया में कदम रखा हो पर ऑनलाइन लेनदेन की बारीकियां नहीं समझते।

विज्ञापन

इस सीरीज में ऐसी 40 कहानियां हैं, जो आरबीआई में आने वाली धोखाधड़ी की घटनाओं का जिक्र करती हैं। इसमें राजू को कभी किसान, कभी एक खुशमिजाज व्यक्ति जैसे अलग-अलग किरदारों में दर्शाया गया है। बताया गया कि आरबीआई के मुंबई द्वितीय (महाराष्ट्र और गोवा) की बैंकिंग लोकपाल टीम ने कोविड काल के दौरान में इस सीरीज को तैयार किया है। इससे सबक लेकर तमाम लोग फ्रॉड से बच सकते हैं।

इन चालीस तरीकों से हो रही धोखाधड़ी
पहले एटीएम कार्ड की क्लोनिंग, एटीएम में चिप या बूथ के अंदर कैमरा लगाकर धोखाधड़ी ज्यादा होती थी। आरबीआई की ओर से जारी बुकलेट में अब फिशिंग लिंक, विशिंग कॉल, ऑनलाइन मार्केट प्लेस का उपयोग, क्रेडिट कार्ड वार्षिक शुल्क में छूट के फर्जी ऑफर, एटीएम कार्ड स्किमिंग फ्रॉड, स्क्रीन शेयरिंग एप और रिमोट के जरिये धोखाधड़ी करने की जानकारी दी गई है।

इसी तरह सिम स्वाइप, सिम क्लोनिंग, क्रेडिट लिमिट, सर्च इंजन, क्यूआर कोड स्कैनिंग, सोशल मीडिया से जानकारियां चुराकर, चार्जिंग केबल के माध्यम से डेटा की चोरी, लॉटरी धोखाधड़ी, ऑनलाइन जॉब फ्रॉड, नकली खाता संख्या और ई-मेल हैकिंग के माध्यम से धोखाधड़ी की जा रही है। इसी तरह मैसेज एप बैंकिंग फ्रॉड, चोरी के दस्तावेजों के साथ धोखाधड़ी लोन, सट्टेबाजी में बड़े लाभ का झांसा, नकली टीकाकरण कॉल, कोविड परीक्षण की नकली ऑनलाइन साइट, वसूली एजेंटों के बहाने जालसाजी की जा रही है।

विज्ञापन

सामाजिक कल्याण योजना धोखाधड़ी, बहु स्तरीय विपणन घोटाले, वर्क फ्रॉम होम स्कैम, ऑनलाइन शॉपिंग धोखाधड़ी, सार्वजनिक वाई-फाई का उपयोग कर धोखाधड़ी, नकली विज्ञापन या प्रस्ताव, फर्जी लोन ऑफर, क्रेडिट कार्ड सक्रिय धोखाधड़ी, क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर धोखाधड़ी, आधार कार्ड को सुरक्षित करने के नाम पर, कैशबैक ऑफर का उपयोग करके, छूट और चैरिटी के नाम पर धोखाधड़ी, एफडी पर ओवरड्रॉफ्ट का झांसा, अवैध तरीके से संचालित फाइनेंस एप, अत्यधिक ब्याज दरें और उत्पीड़न रणनीति, मर्चेंट आउटलेट्स पर कार्ड क्लोनिंग, साझा किए गए विवरणों, परिवार या रिश्तेदार, भुगतान संबंध आवेदनों के जरिये फ्रॉड किया जा रहा है।

हर कहानी में बताया फ्रॉड का तरीका
कहानियों में बताया गया है कि कैसे जालसाज कभी लॉटरी लगने या बाहर घूमने का ऑफर देता है तो कभी आधार अपडेट करने की बात कहकर ग्राहक को तगड़ी आर्थिक चोट पहुंचा देता है। सूत्रों का कहना है कि इस तरह की कहानियों को पढ़कर लोग यह आसानी से समझ सकेंगे कि किस फोन कॉल पर क्या रिस्पांस देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed