{"_id":"669c302930c82db5550b4db4","slug":"rasoolabad-consolidation-schoolrasoolabad-consolidation-school-kanpur-news-c-220-1-akb1007-115068-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मेले में 68 युवा रोजगार के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मेले में 68 युवा रोजगार के लिए चयनित
Sun, 21 Jul 2024 03:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 21 Jul 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर आईटीआई में शनिवार को जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से रोजगार मेला लगाया गया। जिसमें टेक्निकल क्षेत्र की पांच कंपनियों के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार के जरिए 68 युवाओं को रोजगार के लिए चयनित किया। इसके बाद कॉलेज परिसर में कॅरिअर काउंसलिंग की गई।
मेले का शुभारंभ जिला सेवायोजन अधिकारी शशि तिवारी ने किया। सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक टेक्निकल वर्ग के 255 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार के लिए पंजीकरण करवाया। जिसमें औदाज वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड, निमसन हर्बल इंडिया, इन्फाइनाइट इंडसट्रियल सॉल्यूसंस, डॉ. राजेंद्र सिंह सामाजिक, टीम प्लस एचआर सर्विसिस आदि के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार के जरिए 68 युवाओं को रोजगार के लिए चयनित किया।
कॅरिअर काउंसलिंग कार्यक्रम के दौरान जिला सेवायोजन अधिकारी ने कहा युवाओं को अपने हुनर के प्रदर्शन के लिए उचित मौके की आवश्यकता होती है। करिअर की शुरुआत में उठाए गए छोटे- छोटे कदम आपका भविष्य तय करते हैं। इसलिए युवाओं को हुनर प्रदर्शन के लिए मिलने वाले मौकों को छोड़ने की जगह भुनाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं को रोजगार के अवसरों के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान अकबरपुर आईटीआई के प्रधानाचार्य सुनील कुमार मौर्य, जिला कार्यक्रम प्रबंधक आशुतोष पाल सहित संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।