{"_id":"5989d39c4f1c1b08768b4a7a","slug":"rape-with-mentally-ill-girl-on-gun-point-accused-arrest","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मां बोली- मानसिक रूप से बीमार थी बेटी, कनपटी पर तमंचा रख आंखों के सामने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां बोली- मानसिक रूप से बीमार थी बेटी, कनपटी पर तमंचा रख आंखों के सामने किया दुष्कर्म
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 09 Aug 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
डेमो
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की इस घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया था। मामला था ही इतना गंभीर। यहां चकलंवशी माखी थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते सप्ताह कनपटी पर तमंचा सटाकर एक मानसिक रूप से बीमार किशोरी से दुष्कर्म किया गया था।
विज्ञापन
डेमो
किशोरी की मां ने सात दिन पूर्व पुलिस को शिकायती पत्र देकर गांव में ही रहने वाले रईश पर बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया था। मां का कहना था कि आरोपी युवक ने उसे बुरी तरह डरा धमकाकर उसकी आंखों के सामने बेटी से दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
पीड़िता ने मामले की शिकायत पहले थाने में की थी लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस पर वह एसपी के पास फरियाद लेकर पहुंची। इसके बाद जब एसपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए तब जाकर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। दरअसल, पहले महिला की इस बात पर पुलिस ध्यान ही नहीं दे रही थी। जदकि महिला ने पुलिस को ये भी कहा था कि आरोपी युवक उसे व उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दे रहा है। इसके बावजूद उसकी सुनवाई नहीं हुई। कई बार ऐसे मामलों में पुलिस भी पूर्वाग्रह से ग्रसित नजर आती है। यहां भी कुछ ऐसी ही स्थिति बनी।
डेमो
लेकिन जब मामला एसपी के सामने पहुंचा और वहां से निर्देश मिले तो थाना पुलिस चौकन्ना हुई। बाद में रिपोर्ट दर्ज कर सोमवार रात आरोपी को गिरफ्तार कर लाई। थाना प्रभारी धर्म प्रकाश शुक्ला ने बताया कि गश्त के दौरान रऊ करना तिराहे से आरोपी युवक की गिरफ्तारी की गई है।
-किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
-पिछले सप्ताह मौत का डर दिखा की थी वारदात
-किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
-पिछले सप्ताह मौत का डर दिखा की थी वारदात