यूपी के उन्नाव जिले से बांगरमऊ विधान सभा सीट से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म और पुलिस पर एफआईआर दर्ज न करने का आरोप लगाकर रविवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह की कोशिश करने वाली किशोरी के जेल में बंद पिता की सोमवार तड़के संदिग्ध स्थितियों में मौत हो गई। इस मामले की पूरी रिपोर्ट...
{"_id":"5acb79db4f1c1b516b8b49a7","slug":"rape-charge-against-bjp-mla-kuldeep-singh-sengor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BJP MLA CASE: 4 जून 2017 से 'आजतक' कब क्या हुआ ? घटना से जुड़ी पूरी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BJP MLA CASE: 4 जून 2017 से 'आजतक' कब क्या हुआ ? घटना से जुड़ी पूरी रिपोर्ट
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 10 Apr 2018 03:40 PM IST
विज्ञापन
मृतक की फोटो, विधायक, मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीड़िता
- फोटो : अमर उजाला
1- चार जून 2017 को माखी थाना क्षेत्र के गांव से 17 साल की किशोरी को गांव के ही शुभम और उसका साथी कानपुर जिले के चौबेपुर निवासी अवधेश तिवारी अगवा कर ले गए। करीब आठ महीने बाद किशोरी मिली तो उसने आपबीती बताई। पीड़िता की मां ने माखी थाने में तहरीर दी। इसमेें विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर पड़ोस की एक महिला के जरिए बहाने से घर बुलाकर रेप करने और इसके बाद उसके गुर्गों द्वारा गैंगरेप करने का आरोप लगाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
थाने में महिला
- फोटो : अमर उजाला
2 - 11 जून 2017 को पीड़िता ने अदालत की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर 156/3 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें पुलिस ने अवधेश तिवारी, शुभम तिवारी व अन्य के खिलाफ दर्ज किया गया। यानी इसमें विधायक और आरोपी महिला का नाम हटा दिया गया। इसके बाद से यह मामला कोर्ट में चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाने में महिला, परिजन
- फोटो : अमर उजाला
3 - तीन अप्रैल 2018 को काम धंधे के सिलसिले में दिल्ली रहने वाला पीड़िता का पिता घर लौटा। वह तारीख पर गया। जहां 12 अप्रैल की अगली तारीख मिली। इसी बीच पीड़िता के पिता के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। पीड़िता की मां का आरोप है कि तारीख से लौटने के बाद उसके पति घर पहुंचे तभी कुछ लोग आ गए और उनकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
कुलदीप सिंह सेंगर
4 - रेप पीड़िता की मां आरोप है कि पति के गांव आने की जानकारी बांगरमऊ विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के छोटे भाई अतुल सिंह को हुई तो वह मुकदमे में सुलह का दबाव बनाने लगे। बात न मानने पर पूरे परिवार को पीटा। आरोप है कि पुलिस भी मौके पर पहुंची। आरोपी उसके सामने भी मारपीट करते रहे। इससे उसके उसके पति लहूलुहान हो गया। इसके बाद विधायक के लोग उसे थाने ले गए और विधायक पक्ष के टिंकू सिंह की तहरीर पर उसके खिलाफ मारपीट और आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया।