{"_id":"5c001aefbdec2241b054de0e","slug":"rape-case-on-bsp-leader-s-brother-in-law","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बसपा नेता के देवर पर दुष्कर्म का मुकदमा, चिकित्सीय जांच में गर्भवती पाई गई थी किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा नेता के देवर पर दुष्कर्म का मुकदमा, चिकित्सीय जांच में गर्भवती पाई गई थी किशोरी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 29 Nov 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में नगर निकाय चुनाव लड़ीं बसपा प्रत्याशी इरशाद बी के देवर के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दूसरे देवर पर धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छापेमारी की लेकिन पकड़ में नहीं आए।
शमसाबाद थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला की किशोरी का बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परीक्षण कराया गया तो वह गर्भवती निकली। किशोरी की मां ने एक व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। गुरुवार को इस मामले में किशोरी की मां ने बसपा नेता इरशाद बी के देवर अबसार और इजहार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

किशोरी घर के बाहर खेल रही थी...
दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा गया कि महिला की 15 वर्षीय पुत्री कक्षा पांच में पढ़ती है। 10 अप्रैल 2018 को किशोरी घर के बाहर खेल रही थी। 45 वर्षीय अबसार किशोरी का मुंह दबाकर घर ले गया और तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। एसओ जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि महिला की तहरीर पर अबसार के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की रिपोर्ट और और भाई इजहार के खिलाफ धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
बसपा नेता इरशाद बी ने कहा कि राजनैतिक कारणों से देवरों को फंसाया गया है। दोनों जरदोजी का काम करते हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2017 में हुए नगर निकाय चुनाव में इजहार की भाभी इरशाद बी बसपा से शमसाबाद नगर पंचायत से चेयरमैन की प्रत्याशी थीं। बसपा जिलाध्यक्ष विजय भाष्कर ने बताया कि नगर निकाय चुनाव में इरशाद बी को बसपा ने टिकट दिया था।