{"_id":"5fcbe3da8ebc3ecfc566a371","slug":"rape-akbarpur-news-knp5982441114","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदार ने अकेला पाकर बच्ची से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तेदार ने अकेला पाकर बच्ची से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
झींझक/संदलपुर (कानपुर देहात)। मंगलपुर थाना के एक गांव में दूर के रिश्तेदार ने घर में अकेला पाकर सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म किया और फरार हो गया। परिजन जब घर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी की तलाश करने के साथ पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
एक गांव निवासी एक व्यक्ति मजदूरी करता है। उसके घर 3 दिसंबर को कमला बाग, झींझक निवासी ससुराल पक्ष का दूर का रिश्तेदार रिंकू आया था। मजदूर ने पुलिस को बताया कि मजदूरी करने वह गया था जबकि, पत्नी खेत पर काम करने गई थी। घर पर सात वर्षीय बच्ची अकेली थी। अकेला पाकर बच्ची को पहले रिंकू कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। वह पकड़े जाने से बचने के लिए फरार हो गया। पत्नी के घर लौटने पर बच्ची ने घटना बताई। शाम को वह घर पहुंचा तब उसे जानकारी हुई।
निरीक्षक मंगलपुर आमोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित बच्ची के पिता की ओर से आरोपी दूर के रिश्तेदार रिंकू के खिलाफ घर मे घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की गई। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी को गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।