{"_id":"6009349f8ebc3e335c35ad9b","slug":"rampage-at-the-station-due-to-absence-of-coach-indication-in-jalaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन: कोच इंडीकेशन न होने से मची भगदड़, ट्रेन रोककर यात्री चढ़ाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: कोच इंडीकेशन न होने से मची भगदड़, ट्रेन रोककर यात्री चढ़ाए गए
Thu, 21 Jan 2021 01:39 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 21 Jan 2021 01:39 PM IST
विज्ञापन
स्टेशन पर यात्रियों में मची भगदड़
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ से पुणे जाने वाली पुणे एक्सप्रेस 01408 के समय में कोच इंडीकेशन न होने पर यात्रियों में भगदड़ मच गई। कोच ढूंढने के लिए यात्री परेशान रहे। बाद में ट्रेन की स्पीड कम कराकर यात्रियों को बैठाया गया। रेल प्रशासन के इस रवैये को लेकर यात्रियों में नाराजगी है।
रेल दोहरीकरण के दौरान कोच इंडीकेशन व्यवस्था भी गड़बड़ाई हुई है। आए दिन कोच पोजीशन न मिलने के कारण यात्रियों को परेशानी होती है। गुरुवार को भी कोच इंडीकेशन न होने के कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ा। लखनऊ से पुणे जाने वाली पुणे एक्सप्रेस गुरुवार सुबह 10.45 बजे उरई स्टेशन पर आ गई।
कोच इंडीकेशन न होने के कारण यात्री जब तक अपना कोच ढूंढ़ते, तब तक ट्रेन चलने लगी। इससे यात्रियों में भगदड़ मच गई। इस दौरान प्लेटफॉर्म पर मौजूद जीआरपी और आरपीएफ स्टाफ ने स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात डिप्टी एसएस डीके व्यास को अवगत कराया।
विज्ञापन
उन्होंने वॉकीटॉकी से चालक को ट्रेन रोकने को कहा। इसके बाद चालक ने ट्रेन स्लो की, तब छूटे हुए यात्री ट्रेन में सवार हो सके। रेल प्रशासन के इस रवैये को लेकर यात्रियों में गुस्सा है। रेलवे टेलीकॉम विभाग के एसएसई आरके अग्रवाल का कहना है कि सिस्टम पुराने हो चुके हैं। जिसके चलते आए दिन फेल हो जाते हैं। हालांकि नए सिस्टम आ चुके हैं। दोहरीकरण के चलते अभी सिस्टम नहीं लगाए जा सके हैं। कोच इंडीकेट न होने के मामले की जांच करेंगे।