फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ramnagaria fair fire, Fathers pain over sons death in fire, said body was taken to mortuary without informing

Farrukhabad: अग्निकांड में बेटे की मौत पर छलका पिता का दर्द, बोला- बिना बताए ही मोर्चरी ले गए शव, कही ये बात

Sat, 24 Feb 2024 09:59 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 24 Feb 2024 09:59 AM IST
सार

Farrukhabad News: माघ मेला श्री रामनगरिया में गुरुवार रात आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हादसे में एक किशोर की मौत हो गई, जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
Ramnagaria fair fire, Fathers pain over sons death in fire, said body was taken to mortuary without informing
गोविंद की फाइल फोटो और जानकारी देता पिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में कादरीगेट थाना क्षेत्र के पांचाल घाट पर एक माह से चल रहे रामनगरिया मेले में गुरुवार रात डेढ़ बजे के करीब शार्ट सर्किट से आग लग गई। दो गैस सिलिंडर फटने से विकराल हुई आग की चपेट में आकर किशोर की मौत हो गई और 10 लोग झुलस गए। 50 राउटियां और दुकानें भी जलकर राख हुई हैं। आग को काबू पाने में फायर ब्रिगेड को दो घंटे का समय लग गया।

विज्ञापन

झुलसे सात लोगों को लोहिया अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने तीन रेफर किया गया है। राउटी में मृत मिले किशोर को पुलिस ने रात में ही मोर्चरी पहुंचा दिया। वहीं, किशोर का पता न चलने पर परिजनों ने सुबह गंगा पुल पर जाम लगा दिया। हादसे के बाद मेला क्षेत्र में भगदड़ मच गई। फायर ब्रिगेड ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, पर बीच-बीच में चिंगारियां उठती रहीं, जिसे कल्पवासी और फायर ब्रिगेड कर्मी बुझाते रहे।

विज्ञापन

आग की चपेट में आए मैनपुरी के थाना व कस्बा निवासी जयवीर (26), अमृतपुर थाने के अलापुर निवासी रामकिशन (52), हरदोई के बछावा निवासी मनीष (23), बेहटा गोकुल निवासी कौशल किशोर (76), शाहजहांपुर के थाना मिर्जापुर के गांव सरैया निवासी शिवरतन (32) और हरदोई के मोहल्ला शिवमोहन नगर निवासी लीलादेवी (60) और मिर्जापुर की सत्यवती (92) को झुलसी हालत में एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल लाया गया।

गोविंद का झुलसा हुआ शव मिला
हालत गंभीर होने पर जयवीर, सत्यवती व रामकिशन को रेफर कर दिया गया। अपनी नातिन मुस्की को निकालने के प्रयास में हरदोई के थाना अरबल के गांव बारी निवासी रामनरेश (55), पत्नी कमलादेवी (50) और राजेपुर निवासी माया (50) झुलस गईं। पुलिस को खोजबीन में एक राउटी से पांचाल घाट निवासी राजेश पंडा के पुत्र गोविंद (13) का झुलसा हुआ शव मिला। उसे मोर्चरी भेज दिया गया।

विज्ञापन

अफसरों ने समझा बुझाकर करीब आधा घंटे बाद जाम खुलवाया
परिजन खोजबीन करते रहे, मगर पुलिस ने सही जानकारी नहीं दी। रात में डीएम डॉ. वीके सिंह, एसपी विकास कुमार, सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार, एसडीएम सदर गजराज सिंह, तहसीलदार श्रद्धा पांडेय ने अस्पताल व घटनास्थल का जायजा लिया। शुक्रवार सुबह गुस्साए परिजनों ने पांचाल घाट पुल पर जाम लगा दिया। अफसरों ने समझा बुझाकर करीब आधा घंटे बाद जाम खुलवाया। इधर, दमकल विभाग के मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि घटना का कारण शार्ट सर्किट है। वह शासन को रिपोर्ट भेजेंगे।

गोविंद की मौत से परिजनों का हाल बेहाल
फर्रुखाबाद जिले में पांच भाई-बहनों में गोविंद चौथे नंबर का था। आग से गंभीर झुलसे गोविंद की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पोस्टमार्टम में आग से गंभीर रूप से झुलसने से मौत की पुष्टि हुई है। कादरीगेट थाना क्षेत्र के पांचाल घाट बंधा निवासी राजेश शर्मा पूजा पाठ कर स्नान करने आए लोगों को चंदन लगाते हैं। गुरुवार रात शार्ट सर्किट से राजेश की झोपड़ी में भी आग लग गई।

पुलिसकर्मी बिना बताए ही शव को मोर्चरी ले गए
पुत्री प्रियंका, मोनिका, पुत्र गोपाल, गोविंद व पुत्री वैष्णवी झोपड़ी में सो रहे थे। भगदड़ मचने पर प्रियंका, मोनिका, गोपाल, वैष्णवी बाहर निकल आए, लेकिन गोविंद आग में फंस कर गंभीर रूप से झुलस गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आग बुझाने के दौरान पुलिसकर्मी किसी को बताए बिना ही उसके शव को मोर्चरी ले गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



सदर विधायक ने दिया हरसंभव मदद का आश्वासन
पोस्टमार्टम हाउस में परिजन रोने-बिलखने लगे। सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह ने मौके पर जाकर परिजनों को ढांढ़स बंधाया। पोस्टमार्टम में गोविंद की आग से झुलसने से मौत होने की पुष्टि हुई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर चले गए। सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने मृतक किशोर के परिजनों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed