{"_id":"58c244c54f1c1bbb50dc456b","slug":"ramgopal-says-about-exit-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबाव में बदला गया मूल एग्जिट पोल, सरकार हमारी बन रहीः रामगोपाल यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबाव में बदला गया मूल एग्जिट पोल, सरकार हमारी बन रहीः रामगोपाल यादव
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 10 Mar 2017 04:21 PM IST
विज्ञापन
न्यूज चैनलों के एक्जिट पोल में उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के आंकड़े दिखाये जाने पर सपा नेता रामगोपाल यादव ने बड़ा बयान दिया है। रामगोपाल ने कहा कि मेरे पास जानकारी है कुछ दिनों पहले चैनलों के दबाव में मूल एक्जिट पोल को बदल दिया गया था। हम सौ प्रतिशत चुनाव जीतने वाले हैंं।
रामगोपाल का यह भी कहना है कि सपा-कांग्रेस गठबंधन की सरकार यूपी में बनने जा रही है। इससे पहले गुरुवार को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव गठबंधन के पक्ष में खुलकर सामने थे और सरकार बनने दावा भी किया था। मुलायम सिंह यादव ने गुरुवार को कहा कि नतीजे हैरान करने वाले होंगे।
यूपी में पूर्ण बहुमत से समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। सूबे के अगले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ही होंगे। मुलायम ने ये भी कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने हमारी सरकार के कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों को देखते हुए जमकर वोट दिए हैं। यूपी की राजनीति में अखिलेश ने भी अपना नया बयान देकर सबको चौंका दिया है। अखिलेश ने अपने बयानों में गुरुवार को बसपा से गठबंधन करने के संकेत दिए थे।