फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आपन कानपुर तरक्की पे.. "लौंडे मोबाइल हिला के बता देवत हैं बैलेंस"

Tue, 09 Oct 2018 08:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 09 Oct 2018 08:11 AM IST
विज्ञापन
Raju Srivastav is saying about petrol
राजू श्रीवास्तव
दोस्तों पिछले दिनों हम कानपुर आय रहेन तो सोचे चलो आपन दोस्त संजय रंगवाले से मिला जाए.. हम उठावा स्कूटर अउर चल पड़ेन.. काहे से पेट्रोल पांच रुपया सस्ता हुई गवा है ना..। हम जईसैह उनकी फैक्ट्री पहुंचेन तो ऊ लपक के मिले.. अरे राजू भईया.. का बात है.. अउर सुनाओ.. कुछ खइहौ.. चाय वाय.. तो हम कहा अबे अन्दर आवे तो देव.. तो कहे अरे लेव यार कुछ तो लेव.. हम कहा यार बईठे तो देव.. तो कहे नहीं यार कुछ तो लें का पड़ी.. तो हम बइठत बइठत कहा ठीक है चाय मंगाय लेव.. तो संजय कहिन अच्छा चाय पियोगे.. मतलब पियोगे चाय.. मनिहौ ना..।
Raju Srivastav is saying about petrol
राजू श्रीवास्तव
फिर ऊ आपन लौंडे का आवाज लगाईन.. अबे गुड्डू .. बंदूक लाव जरा.. अउर सुनौ.. बन्दूक लोड करि के लैव..। हम कहा ई का है बे.. बंदूक काहे.. तो कहे लगा अरे काहे घबराये रहे हौ बे.. कानपुर मा बहुत तरक्की हुई गयी है..। अब पहिले जइसन नहीं ना कि सड़कन पे सुवरिया लोट रही हैं.. गय्या भैंसिया रोड पे गोबर कर रही हैं..। हम कहा चलो ठीक है.. तबहीं गुड्डू बन्दूक लै के आवा.. तो संजय उस से बन्दूक लै के धांय-धांय दुई फायर किहिन.. हम कहा ई का है बे.. तो कहे अबे चाय वाले का दुई चाय बोला है.. बताओ ई रंगबाजी चल रही है आजकल कानपुर मा..।
Raju Srivastav is saying about petrol
राजू श्रीवास्तव
फिर शाम का हम गजोधर के साथ झकरकटी बस अड्डे गए.. हुंवा मनोहर, संकठा, बैजनाथ, पुत्तन, छुट्टन और तिवारी महफिल जमाय भये रहे.. हमहूं उन लोगन का ज्वाइन कर लिहेन.. तबहीं हम देखा एक लौंडा पूरे बदन मा नीला रंग पोते.. बोरा टाइप सूट पहिने घूमत रहा.. जइसन ऋतिक रौशन केर फिलिम कोई मिल गया का जादू.. हम कहा ई का है बे.. तो तिवारी कहिन अरे ई जादू है जादू.. अबे जादू.. हिंया आव.. तुम का खात हौ.. तो ऊ कहिस धूप.. धूप.. तबहीं पुत्तन गुटखा केर पुड़िया फाड़ के ओके मुंह में डाल दिहिन.. हम कहा ई का किहेव.. तो पुत्तन कहिन ई धूप तो रोजेन खात है..
विज्ञापन
विज्ञापन
Raju Srivastav is saying about petrol
राजू श्रीवास्तव
आज गुटखा खायं.. फिर गजोधर बताइन कि ईका नाम लट्टू है अउर ई रामनारायन बजार में नौशाद भाई ड्रेस वालन के हिंया काम करत है.. रोज शाम का ड्यूटी खतम होय पर हुंवा से कोई ना कोई ड्रेस पहिन के आत है अउर हिंया घूमा करत है.. परसों गब्बर सिंह बना रहा.. कल शहंशाह बना घूमत रहा तो ईका कुत्ते दौड़ाय लिहिन रहें.. तो लट्टू कहिस अरे शहंशाह बनना बहुत मुश्किल काम है भइया.. तो बैजनाथ बोले ई हम लोगन का कम बजट वाला कनपुरिया मनोरंजन है भईया..।
विज्ञापन
Raju Srivastav is saying about petrol
राजू श्रीवास्तव
हम कहा कानपुर के लोग बहुत तरक्की कर गए हैं यार.. तो मनोहर कहिन अरे ई तो कुछौ नहीं ना.. हमरे रामदेवी के लौंडे बैटरी चाट के बता देवत हैं की ओमा केतनी पावर है.. तो संकठा बोले हमरे ग्वालटोली के लौंडे तो गोबर सूंघ के भैंस केर उमर बता देवत हैं.. तबहीं बैजनाथ बोले हमरे परमपुरवा के लौंडे तो बहुतै परम हैं.. ऊ बाइक हिला के बता देवत हैं की बाइक केर टंकी मा केतना पेट्रोल है.. तो पुत्तन बोले ई तो कुछौ नहीं ना बे.. हमरे नयी सड़क के लौंडे तो मोबाइल हिला के बता देवत हैं कि ओमा बैलेंस कितना है.. हम कहा यार सच मा आपन कानपुर बहुतै तरक्की पे है..
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed