फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिकागो की कहानी संहिता की जुबानी....लोग रात में भी नहीं तोड़ते ट्रैफिक के नियम

Mon, 08 Oct 2018 07:22 PM IST
प्रशांत कुमार द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर
प्रशांत कुमार द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 08 Oct 2018 07:22 PM IST
विज्ञापन
Sahita agnihotri told Story of chicago
संहिता अग्निहोत्री
अमेरिका का शिकागो शहर... इस शहर को लोग नहीं उनके अंदर बसी ईमानदारी चलाती है। फिर चाहे बात यातायात नियमों की करें, चाहे बैंक के बाहर लगने वाली लाइन की करें या मॉलों में खुले पड़े सामान की। नियम कायदों के प्रति लोगों में इतनी ईमानदारी ने मुझे बहुत प्रभावित किया। ये कहना है कानपुर, आर्य नगर निवासी संहिता अग्निहोत्री का।


 
Sahita agnihotri told Story of chicago
संहिता अग्निहोत्री
संहिता अग्निहोत्री कहती हैं कि मैं ही नहीं दूसरे देशों से आने वाले लोग भी यहां का अनुशासन देखकर अनुशासित नजर आए। दिन हो या रात ट्रैफिक की लाइट रेड हो गई तो कोई भी वाहन सिग्नल नहीं तोड़ता। अपने यहां तो दिन में, वह भी पुलिस के सामने ही लोग नियम तोड़ते नजर आते हैं। गाहे बगाहे पकड़े भी गए तो पुलिस ले देकर छोड़ देती है। शिकागो में ऐसा नहीं है। पुलिस ने पकड़ा और आप दोषी पाए गए तो कार्रवाई तय है। 

 
Sahita agnihotri told Story of chicago
संहिता अग्निहोत्री
शिकागो की खासियत के बारे में संहिता ने कहा कि यहां सड़कों पर कैमरे लगे हैं। नियम तोड़ा तो घर में चालान पहुंचता है। पुलिस के इंडिकेशन देते ही लोग रुक जाते हैं। कानपुर की तरह भागते नहीं हैं। शिकागो मेें ड्राइविंग लाइसेंस पाना भी बहुत मुश्किल है। सड़क के सारे नियम कायदे पता होने चाहिए। कानपुर की तरह ले देकर काम चलने वाला नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sahita agnihotri told Story of chicago
संहिता अग्निहोत्री
उन्होने बताया कि शापिंग मॉल की बात करें तो यहां सब कुछ लोगों की ईमानदारी पर चलता है। सारी चीजें खुली पड़ी हैं, लोग सामान लेते हैं और कैश काउंटर में बिल चुका देते हैं। अपने यहां के मॉलों की तरह नहीं हैं, ग्राहक से ज्यादा केयरटेकर नजर आते हैं। यही वजह है कि कम लोगों से भी यहां बड़ा से बड़ा काम आसानी से चल जाता है।
विज्ञापन
Sahita agnihotri told Story of chicago
संहिता अग्निहोत्री
संहिता बताती हैं कि लोग भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन खुद करते हैं। चाहे वह साफ सफाई का मामला हो या हरियाली का। इधर कोई भी गंदगी नहीं फैलाता। पेड़ पौधों के प्रति भी लोग खासे जागरूक रहते हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed