फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Raju Shrivastava, The swelling of Raju's brain is decreasing, the effect of the prayers of the fans

Raju Shrivastava: राजू के मस्तिष्क की सूजन हो रही कम, भाई ने कहा-जल्द लौटेंगे गजोधर भैया, फैंस की दुआओं का असर

Sun, 21 Aug 2022 07:48 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 21 Aug 2022 07:48 AM IST
सार

कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव के पीए ने बताया कि उनके मस्तिष्क में फैल रहे संक्रमण को डॉक्टरों ने काफी हद तक रोक लिया है। वहीं, उनके छोटे भाई दीपू श्रीवास्तव ने कहा है कि राजू की हालत सुधर रही है और जल्द ही गजोधर भैया हम सब को हंसाने आएंगे।

विज्ञापन
Raju Shrivastava, The swelling of Raju's brain is decreasing, the effect of the prayers of the fans
राजू श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य को लेकर सभी चिंतित हैं। शनिवार को एम्स हॉस्पिटल पहुंचे कॉमेडियन नरेंद्र बेदी व जॉनी लीवर पत्नी शिखा से मिले और राजू का हालचाल जाना। उन्होंने शिखा से कहा कि पूरा देश राजू भाई के स्वस्थ होने की कामना कर रहा है, भरोसा रखें, सब अच्छा होगा। राजू के पीए गर्वित नारंग ने बताया कि मस्तिष्क में फैल रहे संक्रमण को डॉक्टरों की टीम काफी हद तक रोकने में सफल रही है। इसकी वजह से उनके मस्तिष्क में आई सूजन में भी कमी आई है।

विज्ञापन

भाई ने कहा, जल्द लौटेंगे गजोधर भैया
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में बीते 10 अगस्त से भर्ती कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत अब भी स्थिर बनी हुई है। डॉक्टरों ने स्थिति में जल्द सुधार की संभावना जताई है। वहीं, उनके छोटे भाई दीपू श्रीवास्तव ने शनिवार को एक वीडियो जारी कर लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजू श्रीवास्तव देश के सबसे बड़े अस्पताल में अच्छे डॉक्टरों की निगरानी में है। डॉक्टर अपना 100 फीसदी दे रहे हैं। राजू की हालत सुधर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही गजोधर भैया (राजू श्रीवास्तव) हम सब को हंसाने आएंगे।

विज्ञापन

शहर के पूर्व सपा विधायक सतीश निगम, सपा विधायक इरफान सोलंकी भी शनिवार को हालचाल लेने के लिए दिल्ली पहुंचे। उन्होंने राजू के भाई दीपू से बात की। हर पल उनके स्वास्थ्य के लिए लोग फोन कर जानकारी ले रहे हैं। वहीं, विदेश के कुछ कलाकारों ने भी राजू की पत्नी से शनिवार को बात की। उन्होंने बताया कि यहां भी राजू की सलामती की दुआएं की जा रही हैं।

विज्ञापन

सर्वधर्म समाज ने की ऑनलाइन हुई प्रार्थना
गोल्डन क्लब के संस्थापक अनुज निगम ने बताया कि राजू भाई के स्वास्थ्य को लेकर शनिवार को ऑनलाइन माध्यम से सभी धर्मों के लोगों ने जुड़कर प्रार्थना की। नीति निगम, शांतनु त्रिपाठी, दीपक सिंह चंदन, डॉ. नमन सक्सेना, जमीरुल हसन, गरिमा निगम, पंकज त्रिवेदी, नीतिका सक्सेना, रौनक शुक्ला, दीपक सक्सेना, ध्रुव निगम आदि लोगों ने उनके लिए दुआएं कीं।

राजू की लंबी आयु के लिए लगाए 51 पौधे
राजू श्रीवास्तव की लंबी आयु के लिए शनिवार को घर वालों ने वन विभाग के सहयोग से 51 नीम के पौधे लगाए। राजू के पीए गर्वित नारंग ने बताया कि नीम के पौधे वन विभाग से खरीदे गए थे। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने मिलकर पैतृक आवास के आसपास रोपे हैं।

राजू श्रीवास्तव के स्वस्थ होने की कामना की

निराला नगर स्थित राज मेमोरियल पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी के मौके पर बच्चों ने कृष्ण राधा बनकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। मटकी फोड़ प्रतियोगिता हुई। डायरेक्टर डॉ. दिवाकर प्रजापति ने बताया कि बच्चों, अभिवावक, शिक्षकों ने भगवान श्रीकृष्ण से हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव को जल्द स्वस्थ करने की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed